NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिशाहीन और कमजोर है सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया जोड़ी' की कहानी, पढ़ें फिल्म का रिव्यु
    दिशाहीन और कमजोर है सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया जोड़ी' की कहानी, पढ़ें फिल्म का रिव्यु
    मनोरंजन

    दिशाहीन और कमजोर है सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया जोड़ी' की कहानी, पढ़ें फिल्म का रिव्यु

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    August 09, 2019 | 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिशाहीन और कमजोर है सिद्धार्थ-परिणीति की 'जबरिया जोड़ी' की कहानी, पढ़ें फिल्म का रिव्यु

    'कोई भी चीज जबरिया (जबरदस्ती) अच्छी नहीं होती, चाहें वह शादी हो या कुछ और।' ऐसे में इसी सीरियस बात को कॉमिक अंदाज में समझा रही है परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शुक्रवार को रिलीज़ हुई फिल्म 'जबरिया जोड़ी'। यह सिद्धार्थ और परिणीति की साथ में दूसरी फिल्म है। यह जोड़ी इससे पहले 'हंसी तो फंसी' में नजर आ चुकी है। तो, आइये, जानते हैं कि कैसी है फिल्म 'जबरिया जोड़ी'।

    पकड़वा विवाह पर आधारित है फिल्म की कहानी

    फिल्म एक गंभीर विषय पर आधारित है। इसकी कहानी बिहार में होने वाली पकड़वा विवाह की घटनाओं पर बेस्ड है। अगर यह कहें की इसमें पकड़वा विवाह जैसे गंभीर मुद्दे पर हल्की-फुल्की कॉमेडी की कोशिश की गई है तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

    जबरिया शादी में होती है परिणीति-सिद्धार्थ की मुलाकात

    बिहार का बाहूबली अभय सिंह (सिद्धार्थ मल्होत्रा) पकड़वा विवाह करवाने का काम करता है। उसका पिता हुकुम देव (जावेद जाफरी) एक नेता होता है। अपने पिता के आदेश पर वह यह काम अपने दोस्तों संग मिलकर करता है। अभय का मानना है कि यह काम करना पुण्य है। वहीं, बबली यादव (परिणीति चोपड़ा) से उसकी मुलाकात 'जबरिया शादी' में होती है। बबली और अभय बचपन के अच्छे दोस्त होते हैं जो काफी समय बाद मिलते हैं।

    सीधे-साधे टीचर की बेटी है बबली यादव

    जहां अभय का पिता नेता होता है तो वहीं, बबली का पिता दुनिया लाल (संजय मिश्रा) एक सीधा-साधा अध्यापक होता है। बबली का सबसे बड़ा सपोर्ट संतो (अपारशक्ति खुराना) होता है। सीधे-साधे टीचर की बेटी बबली किसी से कम नहीं है। वहीं, अभय और बबली की बातचीत बढ़ती है, लेकिन बाहूबली अभय का फोकस राजनीति में है। ऐसे में यह 'जबरिया जोड़ी' किन रास्तों में जाती है, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

    फिल्म की शुरुआत 'ठीक-ठाक'

    फिल्म की शुरुआत होती है बिहार के एक गांव से। शुरुआत ठीक-ठाक होती है। शुरुआत में परिणीति की एंट्री बहुत ही दबंग अवतार में होती है। वहीं, सिद्धार्थ की एंट्री फिल्म में एक आइटम सॉन्ग से होती है। इस गाने में सिद्धार्थ के साथ एली अवराम दिखती हैं। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है आप बोर होते चले जाएंगे।

    इंटरवल के बाद दिशाहीन है फिल्म की कहानी

    इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी आपको दिशाहीन दिखेगी। कब कोई भी किरदार अचानक से आ जायेगा। शायद मेकर्स खुद कन्फ्यूज रहे हों कि फिल्म का क्लाइमेक्स क्या होगा। एक ही समय में बहुत कुछ चलता दिखता है, लेकिन शायद आप यह समझ ही ना पाए कि मेकर्स बताना क्या चाहते हैं। आपको बस इस पल का इंतजार होगा होगा कि क्लाइमेक्स कब आएगा। लेकिन फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत ज्यादा खिंचा हुआ है। इसके लिए आपको बहुत इंतजार करना पड़ेगा।

    दबंग के किरदार में जंचे नहीं हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

    ये तो हुई कहानी की बात। अब आते हैं स्टार्स के परफॉर्मेंस पर। सिद्धार्थ एक दबंग के किरदार में हैं। इस किरदार के साथ वह न्याय नहीं कर पाए हैं। दबंग के किरदार मेें सिद्धार्थ बिल्कुल भी जंचे नहीं हैं। सिद्धार्थ के हाव-भाव भी कहानी की तरह क्फ्यूजिंग ही हैं। कई बार सीट पर बैठे दर्शक समझ ही नहीं पाएंगे कि सिद्धार्थ आखिर कौन सा एक्सप्रेशन देने की कोशिश कर रहे हैं।

    फिल्म में एवरेज परिणीति

    वहीं, परिणीति की बात करें तो बिहारी एक्सेंट बोलने के चक्कर में उनकी डायलॉग डिलीवरी समय पर नहीं हो पाई। हालांकि परिणीति, 'जबरिया जोड़ी' में अब तक के अपने सबसे अलग अवतार में दिख रहीं हैं। वह फिल्म में पहले से ज्यादा फिट दिख रही हैं और उनका स्टाइल भी एकदम अलग है। सिद्धार्थ के मुकाबले वह अपने रोल में थोड़ी बेहतर दिखीं। कुल मिलाकर परिणीति, बबली के रोल में एवरेज हैं।

    सपोर्टिंग कास्ट ने किया अच्छा काम

    वहीं, फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने अच्छा काम किया है। दंबग नेता के रूप में जावेद अपने रोल में जंचे हैं। कॉमेडियन संजय, सीधे-साधे पिता के रोल को जीते दिखे हैं। वहीं, एक अच्छे दोस्त के रूप में अपारशक्ति ने भी अच्छा काम किया है। चंदन रॉय सान्याल ने अच्छा काम किया है। वहीं, शीबा चड्ढा सीरियस मां के किरदार में जंची हैं। नीरज सूद ने भी काफी अच्छा काम किया है।

    खराब डायरेक्शन

    किसी भी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम का बेहतर होना जरूरी होता है। ऐसे में 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो निर्देशक प्रशांत सिंह ने इस फिल्म को शायद जैसे-तैसे पूरा किया है। ना ही फिल्म की कहानी बढ़िया है और ना ही इसे सही तरीके से एक्जक्यूट किया गया है। हालांकि, फिल्म में कुछ बढ़िया पंचलाइन्स इस्तेमाल की गई हैं। इसकी एडिटिंग के साथ-साथ सिनेमेटोग्राफी, दोनों ही आपको निराश करेगी।

    फिल्म देख हो सकते हैं कंफ्यूज!

    फिल्म को देखते समय आपके मन में एक सवाल आएगा कि यह एक सोशल इश्यू है, लव स्टोरी है या फिर है क्या? फिल्म में परिणीति का मेक-अप और सिद्धार्थ के रंग-बिरंगे कपड़े देखने लायक हो सकते हैं। वहीं, बॉलीवुड की कोई फिल्म इस वीक रिलीज़ नहीं हुई है। ऐसे में मनोरंजन के लिए आप जाकर इसे देख सकते हैं। हमने फिल्म को पांच में से एक स्टार दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    परिणीति चोपड़ा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर ने फिर दिखाए बेली मूव्स, 'अंख लड़ जावे' पर शानदार डांस का वीडियो वायरल मनोरंजन
    जबरदस्त है 'मिशन मंगल' का दूसरा ट्रेलर, दिख रहा कैसे पूरा हुआ था मिशन अक्षय कुमार
    अमिताभ की फिल्म के रीमेक में कभी काम नहीं करेंगे अजय देवगन, जानें कारण शाहरुख खान
    भाईजान ने दिखाई दरियादिली, 'दबंग' के अपने इस को-स्टार का उठाया इलाज का खर्चा मनोरंजन

    मनोरंजन

    अब 'अनुच्छेद 370' पर बनेेंगी कई फिल्में, बॉलीवुड निर्माताओं ने रजिस्टर करवाए ये टाइटल्स जम्मू-कश्मीर
    'नच बलिए 9' के विनर को सलमान खान देंगे 'दबंग 3' में यह खास मौका बॉलीवुड समाचार
    पुराना घर बेच अपने लिए नया घर ढूंढ़ रहे हैं प्रियंका-निक, बजट जानकर चौंक जाएंगे आप बॉलीवुड समाचार
    सुषमा स्वराज का वह बड़ा फैसला, जिसने बॉलीवुड को साहूकारों-अंडरवर्ल्ड से दिलवाया था छुटकारा सुषमा स्वराज

    परिणीति चोपड़ा

    मुथैया मुरलीधरन, अभिनव बिंद्रा और पी टी ऊषा समेत इन खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक फिल्में बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग वाली वायरल फोटो पर परिणीति ने दिया रिएक्शन, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    क्या चरित देसाई को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    फिल्म में साथ काम करेंगी प्रियंका और परिणीति? 'जबरिया जोड़ी' की अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ से जबरदस्ती शादी करना चाहती हैं परिणीति, देखें 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अब इस अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट! बॉलीवुड समाचार
    करण के शो में बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा, ब्रेकअप के बाद से आलिया भट्ट से नहीं मिला बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद जुहू में होंगे शिफ्ट, जानिए आलीशान अपार्टमेंट की कीमत कियारा आडवाणी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023