Loading...
'माइकल' ने चमकाई जाफर जैक्सन की किस्मत, दूसरी फिल्म में मिला इस सुपरस्टार का साथ
जाफर जैक्सन की नई फिल्म पर आया अपडेट

'माइकल' ने चमकाई जाफर जैक्सन की किस्मत, दूसरी फिल्म में मिला इस सुपरस्टार का साथ

Aug 04, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

इस साल रिलीज हुई फिल्म 'माइकल' में अपने चाचा और पॉपस्टार माइकल जैक्सन का किरदार निभाकर जाफर जैक्सन रातों-रात मशहूर हो चुके हैं। फिल्म भी कमाई में पीछे नहीं रही और इसने दुनियाभर में लगभग 1 अरब डॉलर से ज्यादा कारोबार किया। अपनी डेब्यू फिल्म से इस ख्याति को हासिल करने के बाद, जाफर की किस्मत का ताला पूरी तरह से खुल चुका है। उन्हें अपनी दूसरी फिल्म मिल गई है, जिसमें उनके साथ विल स्मिथ जैसे सुपरस्टार नजर आएंगे।

परियोजना

इस बार एक्शन थ्रिलर से तहलका मचाने की तैयारी 

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, जाफर को अमेजन, MGM स्टूडियो और मिरामैक्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सुपरमैक्स' के रूप में अपना दूसरा प्रोजेक्ट मिल गया है।

फिल्म में स्मिथ और अभिनेत्री एनासोफिया रॉब मुख्य किरदारों में शामिल हैं।

जाफर का किरदार फिलहाल के लिए गुप्त रखा जा रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म की मुख्य कहानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो 2 FBI एजेंटों (स्मिथ और एनासोफिया) के इर्द-गिर्द घूमती है।

कहानी

हत्या की जांच पर आधारित होगी फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, इस हॉलीवुड परियोजना की कहानी एक अत्यंत सुरक्षित जेल के अंदर असंभव सी लगने वाली हत्या की जांच पर आधारित होगी। इस जांच की जिम्मेदारी दोनों 2 FBI उठाएंगे।

फिल्म का निर्देशन डेविड ग्रीन कर रहे हैं, जबकि पटकथा डेविड वेल और डेविड जे रोसेन ने लिखी है।

बताया जा रहा है कि निर्माताओं की योजना 'सुपरमैक्स' को दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने की है।

ADVERTISEMENT