NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रांशु की आत्महत्या के बाद अभिनेत्री इवांका दास ने सुनाई आपबीती, आत्महत्या का भी आया ख्याल
    अगली खबर
    प्रांशु की आत्महत्या के बाद अभिनेत्री इवांका दास ने सुनाई आपबीती, आत्महत्या का भी आया ख्याल
    इवांका ने साझा किया ट्रोलिंग का अनुभव

    प्रांशु की आत्महत्या के बाद अभिनेत्री इवांका दास ने सुनाई आपबीती, आत्महत्या का भी आया ख्याल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 07, 2023
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    किन्नर मेकअप आर्टिस्ट प्रांशु की आत्महत्या ने समाज में किन्नरों के साथ होने वाले भेदभाव पर नई बहस छेड़ दी है। किन्नर समुदाय के कलाकार सोशल मीडिया पर मिलने वाली नफरत के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।

    प्रांशु के निधन के बाद अभिनेत्री इवांका दास ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के खिलाफ कड़ाई से अवाज उठाई थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली नफरत भरी टिप्पणियों पर अपना अनुभव बताया है।

    ट्रोलिंग 

    LGBTQ के लिए अलग स्तर की है ट्रोलिंग

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, इवांका ने कहा कि वह इस तकलीफ से रोज गुजरती हैं।

    उन्होंने कहा, "आज के दौर में हर किसी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन LGBTQ समुदाय के लोगों के साथ ट्रोलिंग अलग ही स्तर पर पहुंच जाती है। कई बार इतने भद्दे कमेंट होते हैं कि वे हमारे लिए सदमा छोड़ जाते हैं। मैं अपने पोस्ट को लेकर बहुत सावधान रहती हूं, लेकिन मैं सोशल मीडिया पर इसका रोज सामना करती हूं।"

    भद्दी टिप्पणी

    "वैश्या कहते हैं लोग"

    इवांका ने बताया, "इंस्टाग्राम लाइव के दौरान या मेरे इनबॉक्स में लोग मुझे वैश्या तक कह देते हैं। वो सीधा लिख देते हैं कि ये एक सेक्स वर्कर है। लोग मेरी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछते हैं। वो मेरे लुक पर टिप्पणी करते हैं। वो मेरी सर्जरी के बारे में पूछते हैं, मेरे मां बनने पर सवाल करते हैं। ऐसे कई मौके आए, जब मुझे बहुत कमजोर महसूस हुआ और मैंने अपनी जिंदगी खत्म करनी चाही।"

    मेटा की प्रतिक्रिया 

    मेटा नहीं उठाता सख्त कदम

    इवांका के अनुसार, मेटा भी ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाता है।

    उन्होंने कहा, "जब मैंने मेटा में इसकी शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इस टिप्पणी में कुछ गलत नहीं लग रहा है। हमारे समुदाय के अधिकांश लोग इस चीज से हर रोज गुजरते हैं।"

    उन्होंने कहा कि हर कोई अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहा है और बाहरी दुनिया से मिलने वाली आलोचनाएं इसे और मुश्किल बनाती हैं।

    जानकारी

    प्रांशु ने कर ली थी खुदकुशी

    मध्य प्रदेश के 16 वर्षीय प्रांशु एक मेकअप आर्टिस्ट थे। वह इंस्टाग्राम पर अपना पेज चलाते थे। इंस्टाग्राम पर उनके 36 हजार से ज्यादा फॉलोअर थे। 21 नवंबर को उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली थी।

    प्रांशु 

    प्रांशु के दर्द को महसूस कर सकती हूं- इवांका

    प्रांशु के बारे में उन्होंने कहा, "उसके पिता कम उम्र में गुजर गए थे। मैं उसे महसूस कर सकती हूं। 18 साल की होने से पहले मैंने अपने माता-पिता को खो दिया था। मैं समझ सकती हूं कि वह कंटेंट में अपनी शांति ढूंढ रहा था। वह सोशल मीडिया के जरिए खुद को व्यस्त रखना चाहता होगा या शायद अपनी मां की आर्थिक मदद कर रहा था। किसी की जिंदगी में बहुत कुछ होता है, जो हमें नहीं पता होता।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इवांका दास एक ट्रांसवुमन मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह माधुरी दीक्षित के साथ 'माजा मा' में नजर आ चुकी हैं। 'घूमर' में उन्होंने अभिषेक बच्चन की बहन का किरदार निभाया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी' में भी उन्होंने बहतरीन अभिनय किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन को लेकर फैलाई जा रही थीं ये फर्जी खबरें, अभिनेत्री ने की कानूनी कार्रवाई? कृति सैनन
    'एनिमल' से पहले रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने की 100 करोड़ रुपये की कमाई रणबीर कपूर
    'एनिमल' के इस सीन पर विवाद, महिलाओं ने निर्देशक संग रणबीर कपूर को भी लगाई लताड़ एनिमल फिल्म
    स्वरा भास्कर छुपाकर रखती हैं अपनी बच्ची का चेहरा, पूछा सवाल तो बोलीं- क्यों दिखाऊं? स्वरा भास्कर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025