अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते में आई दरार? ऐसे शुरू हुई ब्रेकअप की अटकलें
क्या है खबर?
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के लिए अपने प्यार का इजहार कर सबको चौंका दिया था। 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद रखी गई पार्टी में उन्होंने ईशा से कहा था, "आई लव यू, बेबी।" इसके बाद दोनों के रिश्ते की पुष्टि हुई थी। हालांकि, अब ईशा ने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि अविनाश अब भी ईशा को फॉलो कर रहे हैं।
मुलाकात
कैसे हुई थी ईशा और अविनाश की पहली मुलाकात?
इसके अलावा, ईशा की मां रेखा सिंह ने एक रहस्यमयी नोट साझा किया है, जिससे दोनों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ होने का इशारा मिलता है।
ईशा की अविनाश के साथ उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 23 अक्टूबर की है, जिसमें दोनों किसी नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहे हैं।
बता दें कि ईशा और अविनाश की मुलाकात सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में हुई थी। 'बिग बॉस' के घर के बाहर भी उनकी दोस्ती कायम रही।
जानकारी
ईशा-अविनाश ने नहीं दी अपने ब्रेकअप पर प्रतिक्रिया
ईशा और अविनाश के काम की बात करें, तो वे आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की अटकलों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।