Loading...
गुरमीत चौधरी के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी ईशा मालवीय, पहली फिल्म का हुआ ऐलान
ईशा मालवीय की फिल्म का हुआ ऐलान

गुरमीत चौधरी के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी ईशा मालवीय, पहली फिल्म का हुआ ऐलान

Sep 18, 2026
09:21 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 17' से चर्चा बटोरने वालीं टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'तुम मेरे हो' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसमें गुरमीत चौधरी मुख्य किरदार में हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर साझा किया है। इसमें गुरमीत के साथ उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है, जिसकी रिलीज तारीख भी बताई गई है।

रिलीज

जानिए कब रिलीज होगी ईशा-गुरमीत की फिल्म

'तुम मेरे हो' एक रोमांटिक प्रेम-कहानी होने के साथ-साथ एक्शन और एडवेंचर होने का वादा भी करती है। इसका निर्माण रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

फिल्म को आरती एस और गुरमीत की पत्नी व अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है।

कुल मिलाकर गुरमीत ही ईशा को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। पोस्टर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर उनके फैंस भी उत्साहित हैं।

फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT