LOADING...
मेट गाला प्री-पार्टी में चमकीं ईशा अंबानी, पहनी 26 भारतीय परंपराओं को समेटे ये खास पोशाक
ईशा अंबानी का जलवा: मेट गाला प्री-पार्टी में पहनी ये खास ड्रेस

मेट गाला प्री-पार्टी में चमकीं ईशा अंबानी, पहनी 26 भारतीय परंपराओं को समेटे ये खास पोशाक

May 03, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

मेट गाला 2026 के प्री-पार्टी इवेंट में ईशा अंबानी ने अपने अनूठे फैशन सेंस से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। भारतीय शिल्प कौशल को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए ईशा ने एक ऐसी ड्रेस पहनी, जिसे बनाने में देश के अलग-अलग हिस्सों के 26 अलग-अलग बॉर्डर्स का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन के इस मेल ने न केवल फैशन क्रिटिक्स को प्रभावित किया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है।

भारतीय शिल्प कौशल

मेट गाला प्री-पार्टी में ईशा ने दिखाया भारतीय शिल्प कौशल का दम

ईशा ने न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला प्री-पार्टी में भारतीय शिल्प कौशल को बढ़ावा देते हुए एक खास ड्रेस पहनी, जिसे 'भारत का फैशन मानचित्र' कहा जा रहा है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा और 'स्वदेश' द्वारा विशेष रूप से कारीगरों द्वारा तैयार किया गया लुक चुना। 'स्वदेश' रिलायंस रिटेल द्वारा लॉन्च किया गया एक प्रीमियम रिटेल ब्रांड है, जो विशेष रूप से भारतीय कारीगरों और देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रचार करने के लिए बनाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ईशा अंबानी की तस्वीरें

Advertisement

अद्भुत संगम

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही ड्रेस में सिमटा भारत

ईशा की ये ड्रेस भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के 26 बॉर्डर्स जोड़कर बनाई गई। ये उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत की कला का उत्सव है। इसमें उत्तर प्रदेश का ज़री काम, मध्य प्रदेश की महेश्वरी बुनाई, तमिलनाडु का कांजीवरम, महाराष्ट्र की पैठणी, बंगाल का कांथा और बनारसी ब्रोकेड के साथ आरी, टिल्ला और पारसी गारा कढ़ाई को एक साथ पिरोया गया है। ये भारत की समृद्ध और विविध वस्त्र विरासत की भव्य झलक पेश करती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मेट गाना प्री इवेंट में ईशा अंबानी का जलवा

ट्विटर पोस्ट

इवेंट में छाईं ईशा अंबानी

चमक

मेट गाला के मंच पर हर साल अपनी छाप छोड़ती हैं ईशा

सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने इस खास शाम के लिए ईशा को स्टाइल किया था। ईशा मेट गाला की नियमित मेहमान रही हैं और हर साल अपने स्टाइल से सबको प्रभावित करती हैं। पिछले साल उन्होंने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया रत्नजड़ित आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी के बेशकीमती और खूबसूरत गहने पहने थे। साल 2024 में इस मंच पर ईशा ने मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ भव्य गाउन चुना था।

Advertisement