Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सनी कौशल के साथ अपने अफेयर को लेकर क्या बोलीं शर्वरी वाघ?
मनोरंजन

सनी कौशल के साथ अपने अफेयर को लेकर क्या बोलीं शर्वरी वाघ?

सनी कौशल के साथ अपने अफेयर को लेकर क्या बोलीं शर्वरी वाघ?
लेखन नेहा शर्मा
Dec 29, 2021, 09:46 pm 3 मिनट में पढ़ें
सनी कौशल के साथ अपने अफेयर को लेकर क्या बोलीं शर्वरी वाघ?
शर्वरी वाघ और सनी कौशल

अभिनेत्री शर्वरी वाघ पिछले कुछ समय से अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि शरवरी अभिनेता सनी कौशल को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच बढ़तीं नजदीकियों से गपशप गली गुलजार है। हाल ही में जब शर्वरी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने अपने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा।

सफाई
शर्वरी ने अपने अफेयर को बताया अफवाह

इंडिया डॉट कॉम से शर्वरी ने कहा, "हमने वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी में साथ काम किया था। यह चार साल पुरानी बात है। पहली बार इसी सीरीज के जरिए हम मिले और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए। इन चार सालों में हमारी दोस्ती बरकरार रही।" उन्होंने कहा, "सीरीज के निर्माता कबीर खान सर के साथ भी मेरी अच्छा तालमेल है। सनी के साथ मेरे अफेयर की बात महज अफवाह है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं।"

दो टूक
अफवाहों के कारण दोस्ती नहीं तोड़ेंगी शर्वरी

शर्वरी ने आगे कहा, "जब आप अच्छे और करीबी दोस्त बनाते हैं तो आपकी दोस्ती जगजाहिर होती हैं और फिर अफेयर की अफवाहें उड़ती ही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप जीना छोड़ दें या साथ छोड़ दें।" उन्होंने कहा, "जो इंडस्ट्री में मैंने दोस्त बनाए हैं, वो हमेशा रहेंगे और उनके साथ मैं हमेशा खड़ी रहूंगी।" अब शर्वरी कुछ भी कहती रहें, लेकिन सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है।

रिपोर्ट
कहां से शुरू हुई सनी-शर्वरी के अफेयर की चर्चा?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया था कि सनी कौशल अभिनेत्री शर्वरी वाघ को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों ने और जोर तब पकड़ा था, जब शर्वरी, सनी की फिल्म 'शिद्दत' की स्पेशल स्क्रीनिंग में उनके साथ पहुंची थीं। उन्होंने फिल्म का खूब प्रचार किया था और दोनों ने खुशी-खुशी मीडिया को पोज भी दिए थे। सनी के बड़े भाई विक्की कौशल की शादी में भी शर्वरी ने शिरकत की थी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

सनी ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2010 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने 'सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल' से एक्टिंंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें फिल्म 'गोल्ड' में देखा गया। 'शिद्दत' में उनके काम की काफी तारीफ हुई।

परिचय
एक्ट्रेस और मॉडल हैं शर्वरी

शर्वरी पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने 'द फॉरगॉटन आर्मी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शर्वरी ने महज 16 साल की उम्र में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। 2013 में जब वह कॉलेज में थीं, तभी उन्होंने 'क्लीन एंड क्लीयर फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट' भी जीता था। बॉलीवुड में शर्वरी ने एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस फिल्म 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में कदम रखा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शर्वरी वाघ
ताज़ा खबरें
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये ऑटो
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल ऑटो
IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो'
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो' मनोरंजन
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में मनोरंजन
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
और खबरें
शर्वरी वाघ
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में दिखेंगी शर्वरी वाघ
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में दिखेंगी शर्वरी वाघ मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022