'रामायण: भाग 2' की रिलीज में बदलाव की चर्चा, क्या प्रभास की 'स्पिरिट' बनी रोड़ा?
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण' का पहला भाग अपनी रिलीज के करीब है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था कि फिल्म दिवाली के अवसर पर दस्तक देगी और इसका दूसरा भाग दिवाली, 2027 पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब चर्चा है कि 'रामायण: भाग 2' को अगले साल की बजाए 2028 में रिलीज किया जाएगा। इसका कारण बताते हुए एक फिल्म क्रिटिक ने बताया कि निर्माता प्रभास अभिनीत 'स्पिरिट' के टकराव से बचना चाहते हैं।
अटकलें
फिल्म क्रिटिक की पोस्ट से रिलीज बदलने की अटकलें
हाल ही में लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 'रामायण' का प्रीमियर रखा गया था।
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, कार्यक्रम में शामिल हुए एक फिल्म क्रिटिक @RamasScreen ने कथित तौर पर पुष्टि की कि 'रामायण: भाग 2' को 2028 तक बढ़ा दिया गया है।
दरअसल, एक प्रशंसक ने एक्स पर सवाल पूछा था कि सीक्वल 2027 में आएगा या फिर 2028 तक इसे स्थगित कर दिया गया है। इसके जवाब में फिल्म क्रिटिक ने "2028" लिखा।
फिल्म
निर्माताओं की ओर से पुष्टि होना बाकी
'रामायण: भाग 2' के 2028 तक स्थगित होने की खबरें पिछले कुछ वक्त से लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
इससे पहले बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने की वजह से निर्माता इसकी रिलीज एक साल तक टालने की योजना बना रहे हैं।
खैर निर्माताओं ने अब तक इस बदलाव की पुष्टि नहीं की है। आने वाला समय ही बताएगा कि इन दावों में कितनी सच्चाई है।