Loading...
कृति सैनन और वरुण धवन फिर आएंगे साथ? 'भेड़िया' निर्देशक संग वीडियो से मिला संकेत
कृति सैनन ने वरुण धवन और अमर कौशिक संग रीयूनियन का वीडियो साझा किया

कृति सैनन और वरुण धवन फिर आएंगे साथ? 'भेड़िया' निर्देशक संग वीडियो से मिला संकेत

Oct 26, 2026
08:14 pm

क्या है खबर?

कृति सैनन और वरुण धवन को 2022 में आई फिल्म 'भेड़िया' में देखा गया था। हाल ही में, दोनों कलाकारों ने फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक के साथ एक नया वीडियो साझा किया है, जिसने फैंस के बीच उनकी नई परियोजना को लेकर अटकलें छेड़ दी हैं। कृति ने वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि उनकी अगली परियोजना 'भेड़िया 2' होगी या फिर कुछ और आने वाला है।

रीयूनियन वीडियो

कृति के रीयूनियन वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की हलचल

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वरुण और अमर के साथ रीयूनियन का वीडियो साझा किया जिसे अभिनेता ने री-पोस्ट भी किया है।

इसके साथ में उन्होंने कैप्शन दिया, 'एक अचानक मिला मिलना जो आपको 'ऑब्सेस्ड' कर देगा। बने रहिए।'

अब कृति द्वारा लिखे गए "ऑब्सेस्ड" शब्द ने सभी का ध्यान खींचा है, और फैंस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह तिकड़ी किस ओर इशारा कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

अटकलें

'भेड़िया 2' को लेकर लग रहा अनुमान

भले कृति ने अपनी पोस्ट में कुछ स्पष्ट न किया हो, लेकिन लोगों का सोचना है कि शायद तीनों 'भेड़िया 2' के लिए साथ आ रहे हैं, जिसका ऐलान पहले किया जा चुका है।

दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक हॉरर-काॅमेडी थी, जिसमें अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में शामिल थे।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'भेड़िया' ने दुनियाभर में कुल 94.41 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कारोबार किया था।

ADVERTISEMENT