कश्मीरा शाह ने गोविंदा और कोमल रानी पर कसा तंज? बोलीं- घर तोड़ने वाली महिलाओं...
क्या है खबर?
गणेशोत्सव पर गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उनके साथ उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार भी मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो आया, तो लोगों का माथा ठनक गया क्योंकि वह अभिनेता के साथ सुनीता आहूजा के होने की उम्मीद कर रहे थे। वहीं, गोविंदा और कोमल रानी को साथ देखकर फिर उनके कथित डेटिंग की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच, कश्मीरा शाह ने एक रहस्यमयी पोस्ट से सबका ध्यान खींच लिया है।
नाराजगी
कश्मीरा ने 'होमब्रेकर्स' पर साधा निशाना
कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की और बिना नाम लिए 'घर तोड़ने वालों' को लेकर अपनी नाराजगी जताई है।
उन्होंने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग 'एक रहस्यमयी महिला' का महिमामंडन कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों का महिमामंडन करना बंद करो और उन पुरुषों को आदर्श मानना बंद करो जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर महत्वाकांक्षी युवा लड़कियों के साथ चले जाते हैं। घिनौना।'
उम्मीद
कश्मीरा की पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'हमें अपने लोगों से अधिक समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। कृपया इस पागलपन को रोकें।' कश्मीरा का यह पोस्ट गोविंदा और कोमल रानी के एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने के बाद सामने आया है।
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा गोविंदा और कोमल की ओर है, लेकिन यह बात भी सच है कि कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।