NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित?
    अगली खबर
    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित?

    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 05, 2021
    09:34 am

    क्या है खबर?

    देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। इस वायरस से आए दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं।

    हाल में मनोरंजन जगत के कई कलाकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब खबर आ रही है कि मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अपने परिवार के सदस्यों के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं।

    दीपिका की मां, बहन और उनके पिता प्रकाश पादुकोण इस वायरस की चपेट में आए हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिया था हिंट

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के सदस्यों के बाद दीपिका कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सूत्र ने बताया कि दीपिका भी संक्रमित हो चुकी हैं।

    सप्ताह की शुरुआत में दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस संबंध में हिंट दिया था।

    उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'मैं और मेरे परिवार सहित लाखों लोग इस वायरस से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हमें भावनात्मक तौर पर भी मजबूत रहना होगा। याद रखें, आप अकेले नहीं हैं, हम सब साथ हैं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए दीपिका का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by deepikapadukone on May 5, 2021 at 9:05 am IST

    सूचना

    अस्पताल में भर्ती हैं दीपिका के पिता प्रकाश

    पोस्ट में उन्होंने कहा था कि यहां उम्मीद की किरण है। दीपिका ने खुद के कोरोना संक्रमित होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    दीपिका के पिता प्रकाश कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। प्रकाश के करीबी मित्र विमल कुमार ने बताया कि दीपिका के पिता प्रकाश रिकवर हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा, "करीब दस दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्नी उज्जला पादुकोण और दूसरी बेटी अनिशा पादुकोण में कोरोना के लक्षण सामने आए थे।"

    जानकारी

    परिवार के साथ बेंगलुरू में हैं दीपिका

    बताया जा रहा है कि दीपिका अभी अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में हैं। दीपिका के परिवार के सभी सदस्य अभी होम आइसोलेशन में हैं। दीपिका के पिता प्रकाश को बुखार नहीं उतरने के बाद बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    जानकारी

    दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए हेल्पलाइन नंबर्स किए थे शेयर

    दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी निदान के लिए हेल्पलाइन नंबर्स शेयर किए थे। दीपिका ने हाल में www.deepikapadukone.com नामक खुद की वेबसाइट लॉन्च की है।

    दीपिका ने वेबसाइट में 2015 में 'इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ डे' के मौके पर उनके द्वारा शुरू की गई 'लिव लव लाफ' फाउंडेशन का जिक्र किया है।

    इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल करना है। दीपिका ने बताया था कि वह भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

    फिल्म '83' में दीपिका क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमा देव की भूमिका में दिखेंगी। उनके पति रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

    शाहरुख की फिल्म 'पठान' में दीपिका अहम किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा वह मधु मंटेना की फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

    दीपिका शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक में भी दिखेंगी।

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना वायरस के हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,82,602 नए मामले सामने आए और 3,783 मरीजों की मौत हुई।

    तीन दिन लगातार मामलों में गिरावट दर्ज करने के बाद मंगलवार को फिर नए संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में करीब 3,37000 लोग रिकवर हुए हैं।

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 51,880 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 891 मरीजों की मौत हुई। राज्य में हालात खराब हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान की 'पठान' के लिए दीपिका पादुकोण ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    नरगिस फाखरी नहीं, दीपिका पादुकोण थीं 'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की 'पठान' में खुफिया एजेंट बनेंगी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के पीछे है इन मेक-अप आर्टिस्टों का हाथ प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध अमेरिका
    सैफ अली खान फिल्म 'एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा' में निभाएंगे होमी जहांगीर भाभा का किरदार मुंबई
    नेटफ्लिक्स की 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    कोरोना मरीजों के लिए अक्षय और ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    सलमान खान की 'राधे' का ट्रेलर हुआ जारी, 13 मई को रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति की अगली फिल्म में आएंगे नजर- रिपोर्ट मुंबई
    विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'इति' में लीड रोल में नजर आ सकती हैं अंकिता लोखंडे बॉलीवुड समाचार
    दिव्यांका त्रिपाठी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    जिमी शेरगिल समेत 35 लोगों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मामला बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, अभिनय भी करेंगे नेटफ्लिक्स
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज मुंबई
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025