Loading...
समय रैना लिंक्डइन के 'संचार और नैतिकता प्रमुख' बन गए? जानिए वायरल दावे का सच
समय रैना को लेकर नई अटकलें शुरू

समय रैना लिंक्डइन के 'संचार और नैतिकता प्रमुख' बन गए? जानिए वायरल दावे का सच

Aug 31, 2026
11:53 am

क्या है खबर?

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में आकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने लिंक्डइन में 'संचार और नैतिकता प्रमुख' का पद संभाल लिया है। न्यूज 18 के मुताबिक, फिलहाल ऐसा दावा करने वाला वायरल स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी है। यही नहीं, लिंक्डइन की ओर से भी अब तक रैना के कंपनी में शामिल होने की कोई विश्वसनीय घोषणा नहीं की गई है।

दावा

आलोचनाओं के बीच रैना को लेकर किया गया दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनशॉट में इस रिपोर्ट का श्रेय द डेली लेजर को दिया गया है।

रैना से जुड़ा यह दावा ऐसे समय में सामने आया, जब उन्हें 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन में एक सेगमेंट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस एपिसोड में, रैना और उनकी साथी कॉमेडियन शैरन वर्मा ने बिहार और कश्मीर से अपने जुड़ाव को लेकर कुछ रुढ़िवादी टिप्पणियां थीं।

इस बातचीत के वीडियो पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी।

वायरल स्क्रीनशॉट

क्या रैना वाकई लिंक्डइन के नए नैतिकता प्रमुख बने?

खबर लिखे जाने तक, वायरल स्क्रीनशॉट की खोज करने पर कोई प्रमाण सामने नहीं आया है जिससे साबित हो सके कि कॉमेडियन ने उल्लिखित पद संभाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र के लिंक्डइन क्रिएटर जी हर्षित आदित्य वर्मा ने भी वायरल स्क्रीनशॉट को फर्जी करार दिया। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल में उन्हें लिंक्डइनस्पायर में हेड ऑफ ग्रोथ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

उधर, कॉमेडियन की ओर से भी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए दावे वाला वायरल पोस्ट

ADVERTISEMENT