LOADING...
'ओ ओ जानेजाना': सलमान खान ने की मस्ती, गाने की ये रोचक बातें जानते हैं आप?
'ओ ओ जाने जाना' की दिलचस्प बातें (तस्वीर: स्क्रीनग्रैब)

'ओ ओ जानेजाना': सलमान खान ने की मस्ती, गाने की ये रोचक बातें जानते हैं आप?

Feb 16, 2023
09:46 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर सलमान खान का 'बिग बॉस' प्रतियोगी के अब्दु रोजिक के साथ एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सलमान और अब्दु, सलमान के लोकप्रिय गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना सलमान के करियर के आइकॉनिक गानों में से एक है। करीब 25 साल बाद भी यह गाना सलमान की पहचान है। आपको इस गाने से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

शर्टलेस

गाने में सलमान के शर्टलेस लुक की ये है कहानी

सलमान के शर्टलेस लुक का सिलसिला इस गाने से ही शुरू हुआ था। इस गाने में सलमान का शर्टलेस लुक इतना लोकप्रिय हुआ कि इसके बाद सलमान कई फिल्मों में शर्टलेस दिखाई दिए। दिलचस्प बात यह है कि पहले से ऐसी कोई योजना नहीं थी। एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि वहां मौजूद कोई भी शर्ट उनको फिट नहीं हो रही थी। इसके बाद निर्देशक सोहेल खान ने उनसे बिना शर्ट के ही शॉट देने के लिए कहा।

कमाल खान

कमाल खान के अलावा एक अन्य गायक ने भी गाया था गाना

इस गाने को जतिन-ललित की जोड़ी ने कंपोज किया था और कमाल खान ने गाया था। कमाल ने एक इंटरव्यू में 'ओ ओ जानेजाना' के बारे में एक रोचक बात बताई थी। फिल्म के लिए यह गाना कमाल के अलावा एक और गायक को गाने के लिए दिया गया था। दोनों ही गायकों ने इसे गाया भी था, लेकिन अंत में कमाल के गाने को मंजूरी मिली और वह शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गए।

Advertisement

रिजेक्ट

कई निर्माताओं ने गाने को किया था रिजेक्ट

क्या आप यकीन कर सकते हैं कि बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में शुमार इस गाने को कई निर्माताओं ने अपनी फिल्म में रखने से मना कर दिया था? सलमान ने जब पहली बार यह गाना सुना तो उन्हें यह बेहद पसंद आया। वह अपनी हर फिल्म में निर्माताओं से इस गाने को रखने के लिए कहते, लेकिन निर्माताओं को लगता था यह गाना फ्लॉप हो जाएगा। इस तरह यह गाना करीब छह साल तक सलमान के पास रहा।

Advertisement

जब प्यार किया तो डरना क्या

1998 में आई थी फिल्म

यह गाना सलमान की लोकप्रिय फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' से है। सोहेल खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1998 में आई थी। इस फिल्म से हिमेश रेशमिया ने संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म के 'जब प्यार किया तो डरना क्या' और 'तुम पे हम हैं अटके' गाने को कंपोज किया था। फिल्म में सलमान और काजोल की जोड़ी नजर आई थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सलमान संग अब्दु की मस्ती

Advertisement