LOADING...
'इंसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का ट्रेलर जारी, रूह कंपाने वाली फ्रैंचाइजी वापसी को तैयार

'इंसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का ट्रेलर जारी, रूह कंपाने वाली फ्रैंचाइजी वापसी को तैयार

Apr 14, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की चर्चित हॉरर फ्रैंचाइजी 'इंसीडियस' अपनी 6वीं किस्त के साथ लौटने को तैयार है। सोनी ने लास वेगास में आयोजित 'सिनेमाकॉन' 2026 में 'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का ट्रेलर पेश किया। जैकब चेस द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म ऐसी डरावनी अवधारणा पर आधारित है, जहां सिर्फ मृतकों की आत्माएं निवास करती हैं। ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख भी बताई गई है। यह 21 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

ट्रेलर

रूह कंपाता है 'इंसीडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत एक डरावने 'डेंटल एग्जाम' दृश्य से होती है। दिखाया जाता है कि कैसे 'द फर्दर' की दुनिया अब असल दुनिया के साथ घुलने लगी है। इसकी कहानी फिर से 'लैम्बर्ट परिवार' के साथ आगे बढ़ती है। चूकि यह फिल्म 'इनसिडियस' (2010) और 'इनसिडियस: चैप्टर 2' (2013) का प्रीक्वल है, इसलिए पैट्रिक विल्सन और रोज बायरन इसका हिस्सा नहीं है। उनकी जगह अमेलिया ईव, ब्रैंडन पेरिया, सैम स्प्रुएल, लौरा गॉर्डन और शाये जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Advertisement