NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की इन फिल्मों को नहीं मिली सिनेमाघरों में जगह, OTT पर मिला दर्शकों का प्यार
    अगली खबर
    बॉलीवुड की इन फिल्मों को नहीं मिली सिनेमाघरों में जगह, OTT पर मिला दर्शकों का प्यार
    सिनेमाघरों में बैन हुईं ये फिल्में (तस्वीर: एक्स/@SlumDogReviewer)

    बॉलीवुड की इन फिल्मों को नहीं मिली सिनेमाघरों में जगह, OTT पर मिला दर्शकों का प्यार

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 20, 2024
    05:08 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कई तरह की फिल्में बनती हैं और हर साल एकाध फिल्म तो ऐसी आ ही जाती है, जिस पर जमकर विवाद होता है। कभी-कभार बात इतनी बढ़ जाती है कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाना पड़ता है।

    ऐसी कई फिल्मे हैं, जिन्हें बैन किया जा चुका है। अब भले ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन OTT पर इन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

    आइए जानें कौन-सी हैं वो फिल्में, जो सिनेमाघरों से हुई बैन।

    #1

    'अनफ्रीडम'

    राज अमित कुमार के निर्देशन में बनी 2014 में आई फिल्म 'अनफ्रीडम' आज भी बैन है. इस फिल्म को इसके अंदर मौजूद बोल्ड सीन की वजह से बैन कर दिया गया था।

    समलैंगिकता के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में 2 लड़कियों की आपस में मोहब्बत की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कई विवादित डायलॉग भी थे, जिसके चलते इसकी थिएटर रिलीज में रोक लगा दी गई थी।

    आप नेटफ्लिक्स पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    #2 और #3

    'फायर' और 'किस्सा कुर्सी का'

    समलैंगिकता के विषय पर ही बनी एक और फिल्म 'फायर' में शबाना आजमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में नंदिता दास भी थीं, जिनके साथ शबाना के बोल्ड सीन देखने को मिले थे। आप यूट्यूब पर इस फिल्म को देख सकते हैं, वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर भी यह उपलब्ध है।

    उधर फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' में भी शबाना थीं। इंदिरा गांधी और संजय गांधी के जीवन पर बनाई गई यह फिल्म यूट्यूब पर है।

    #4 और #5

    'वॉटर' और 'ब्लैक फ्राइडे'

    बंटवारे के दौर पर आधारित फिल्म 'वॉटर' में विधवाओं की जिंदगी कैसी होती थी और उन्हें किस-किस तरह के काम करने पड़ते थे, ये सब दिखाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इसका विरोध शुरू हो गया था। यह यूट्यूब पर मौजूद है।

    उधर 1993 में हुए मुंबई बम धमाके पर आधारित फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' भी सिनेमाघरों में बैन हो गई थी। हालांकि, आप अनुराग कश्यप की इस फिल्म का मजा डिज्नी+हॉटस्टार पर ले सकते हैं।

    #6 और #7

    'परजानिया' और 'बैंडिट क्वीन'

    भारत में हुए दंगों पर आधारित फिल्म 'परजानिया' भी सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाई थी। नसीरुद्दीन शाह अभिनीत इस फिल्म में दंगों के दौरान खोए एक लड़के की कहानी बताई गई है। इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    उधर 1994 में आई फिल्म ;बैंडिट क्वीन' का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। भले ही कई विवादित दृश्यों के चलते यह सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    ये फिल्में भी शामिल

    इस फेहरिस्त में फिल्म 'लोएव' भी शामिल है। समलैंगिकता का मुद्दा उठाती इस फिल्म में 2 लड़कों के बीच प्रेम प्रसंग दिखाया गया। फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेस' पर भी खूब विवाद हुआ था, खासकर फिल्म का ट्रेलर आने के बाद। दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए कश्मीरियों को नजरंदाज करने पर दुखी पहलगाम आतंकी हमला
    #NewsBytesExclusive: क्या गर्मी की लहर ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है? विशेषज्ञ से जानिए मधुमेह
    नए आधार कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन? यहां जानिए आसान प्रक्रिया  आधार कार्ड
    एंड्रॉयड में कौन-कौन से नए सुरक्षा फीचर्स जोड़ रही है गूगल? एंड्रॉयड

    OTT प्लेटफॉर्म

    जिंदगी के बड़े सबक सिखा जाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, जानिए कहां देखें बॉलीवुड समाचार
    'मिशन मजनू' से 'खुफिया' तक, OTT पर देखिए देश की रक्षा में जुटे जासूसों की कहानी  मनोरंजन
    महिलाओं की हिम्मत और ताकत दिखातीं इन फिल्मों को IMDb पर मिली है शानदार रेटिंग  बॉलीवुड समाचार
    OTT पर देखिए रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज, IMDb पर भी लोकप्रिय मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज सामने आया, जांच जारी सलमान खान
    क्या सचमुच राजकुमार राव ने करवाई है चेहरे की सर्जरी? नई तस्वीर से मिला तूल राजकुमार राव
    ऋचा चड्ढा मां बनने को उत्साहित,  दिल खोलकर की पति अली फजल की तारीफ  अली फजल
    सैफ अली खान-करीना कपूर ही नहीं, इन सितारों ने भी की कोर्ट मैरिज सैफ अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025