Page Loader
आज से शुरु हो रहे हैं 'इंडियन आइडल 12' के ऑडिशन, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

आज से शुरु हो रहे हैं 'इंडियन आइडल 12' के ऑडिशन, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

Jul 25, 2020
05:24 pm

क्या है खबर?

'इंडियन आइडल' एक ऐसा शो है जो देशभर में मौजूद प्रतिभाशाली लोगों को अपनी जादुई आवाज देश के सामने लाने में मदद करता है। लोगों को सालों साल इस शो का इंतजार रहता है। जिसकी बदौलत कई लोगों की जिंदगी बदल चुकी है। अब 'इंडियन आइडल 12' का रजिस्ट्रेशन शुरु हो जा रहा है। दरअसल, आज से आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और खास बात यह है कि प्रक्रिया आप घर बैठे ही पूरी कर सकते हैं।

प्रक्रिया

जानिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

दरअसल, सोनी लिव ऐप के जरिए आप ऑनलाइन इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से सोनी लिव ऐप डाउनलोड करें। या आप सोनी लिव की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। इसके बाद आपको होम पेज पर ही एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म का लिंक दिखेगा। यहां आपको अपनी जानकारी देनी है। फिर ऑडिशन के लिए अपना एक वीडियो बनाकर सोनी लिव ऐप पर अपलोड करना है।

नियम

इन नियमों को जानने के बाद ही करें रजिस्ट्रेशन

ऑडिशन 25 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेंगे। शो में जिन लोगों को भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें इस बात की जानकारी चैनल की ओर से कॉल्स करके दी जाएगी। हालांकि, ध्यान रहे कि शो के रजिस्ट्रेशन करने वालों की उम्र सिर्फ 18-35 साल ही होनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिभागियों के पास वेरिफिकेशन के लिए सभी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए और सभी लोग भारतीय हो। इन सबके अलावा प्रतिभागियों को शो के मेकर्स द्वारा बनाए गए सभी नियमों को मानना होगा।

वीडियो कॉलिंग

वीडियो कॉल के जरिए ऑडिशन्स के बारे में जानकारी

हाल ही में सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शो के होस्ट आदित्य नारायण, जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया वीडियो कॉल के जरिए इस शो और ऑडिशन्स के बारे में जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें आदित्य ने यह भी बताया कि ऑडिशन और रिजल्ट दोनों ही ऑनलाइन मिलेंगे। वहीं शो की टैगलाइन इस बार 'घर से मंच तक' रखी गई है।

जानकारी

पहले भी दी जा चुकी है ऑनलाइन ऑडिशन की जानकारी

इससे पहले भी शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया था। जिसमें आदित्य नारायण इंडियन के दरवाजे पर खड़े यह बता रहे थे कि अब प्रतिभागियों को लंबी लाइनों में खड़े रहकर घंटों इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि अब रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होने जा रहे हैं।