Loading...
भगत सिंह से गांधी तक, इन स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर बनीं ये दमदार बायोपिक
15 अगस्त पर जरूर देखें ये देशभक्ति वाली बायोपिक फिल्में

भगत सिंह से गांधी तक, इन स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर बनीं ये दमदार बायोपिक

Aug 15, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

15 अगस्त, 1947 को भारत को आजादी मिली, लेकिन इस स्वतंत्रता की कीमत देश के कई वीरों ने चुकाई। भगत सिंह से लेकर महात्मा गांधी तक, कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन तक समर्पित कर दिया। बॉलीवुड ने भी इन महान क्रांतिकारियों और नेताओं की गाथाओं को पर्दे पर उतारा है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जो अमर शहीदों की कुर्बानी और संघर्ष की याद दिलाती हैं।

#1 & #2

'सरदार' और 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह'

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार' में परेश रावल भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका शानदार ढंग से निभाई है। इस बायोपिक ड्रामा फिल्म को केतन मेहता ने निर्देशित किया है।

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन ने क्रांतिकारी भगत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी, उनकी क्रांतिकारी राजनीतिक सोच और राजगुरु व सुखदेव के साथ उनकी शहादत को दिखाती है।

#3 & #4

'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' और 'मंगल पांडे'

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो' को श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था। इस बायोपिक में नेताजी की जिंदगी की सारी घटनाओं को बारीकी से दिखाया गया है।

'मंगल पांडे' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने मंगल पांडे का किरदार निभाया है, जो एक सिपाही थे और जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'गांधी'

'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है। यह शानदार ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म उनकी जबरदस्त हिम्मत को दिखाता है।

फिल्म 'गांधी' साल 1982 में रिलीज हुई थी। इस बायोपिक फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने निर्दशित किया था। इस फिल्म में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने फिल्म में गांधी की भूमिका निभाई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT