NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव
    अगली खबर
    फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव
    साउथ की इन अभिनेत्रियों ने बदले अपने नाम

    फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Jan 15, 2023
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    'नाम में क्या रखा है?' आपने कहीं-न-कहीं यह जुमला जरूर सुना हाेगा। इस जुमले का इस्तेमाल कई फिल्मों में भी हुआ है।

    खुद फिल्म इंडस्ट्री के लोग ही इस जुमले से इतेफाक नहीं रखते हैं। तभी तो कई अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही स्क्रीन के हिसाब से अपना नाम बदल लिया। इस सूची में कई साउथ अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

    आइए, इन अभिनेत्रियों के नाम बदलने के पीछे की वजह जानते हैं।

    #1

    नयनतारा

    साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने अपना नाम इसलिए बदला क्योंकि उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन से बदलकर हिंदू कर लिया था।

    बता दें, नयनतारा 2018 में फोर्ब्स इंडिया में जगह बनाने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की एकमात्र अभिनेत्री हैं।

    वह जल्द ही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।

    #2

    अनुष्का शेट्टी

    फिल्म 'बाहुबली' से दुनियाभर में प्रसिद्धी हासिल करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने भी अपना नाम बदला था।

    पहले उनका नाम स्वीटी हुआ करता था, लेकिन स्क्रीन के हिसाब से यह नाम सही नहीं लगा। इसलिए उनकी डेब्यू फिल्म 'सुपर' के डायरेक्टर पूरी जगन्नाध और निर्माता नागार्जुन शेट्टी ने उनका नाम बदलना चाहा।

    इस दौरान दोनों की मुलाकात गायिका अनुष्का मनचंदा से हुई, उन्हें उनका नाम भा गया और इस तरह स्वीटी का नाम अनुष्का पड़ा।

    #3

    नगमा

    राजनेता और अभिनेत्री नगमा का असली नाम नंदिता अरविन्द मोरारजी है।

    बता दें, नगमा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सन 1990 में आई सलमान खान की फिल्म 'बागी' से की थी।

    उन्होंने अपने करियर के दौरान तेलुगू, तमिल और भोजपुरी भाषी फिल्मों में भी काम किया था।

    इसके अलावा उन्होंने मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी और मराठी जैसी क्षेत्रीए भाषाओं की फिल्मों में भी भूमिका निभाई थी।

    #4

    तब्बू

    तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है।

    अभिनेत्री ने सिमी ग्रेवाल के शो 'रेन्देवो विद सिमी ग्रेवाल' में बताया था कि उनके बचपन में ही माता-पिता का तलाक हो गया था। इस वजह से वह अपने पिता के साथ समय नहीं बीता पाईं। जब वह बड़ी हुईं तब उन्हें कभी भी पिता का नाम अपने नाम के साथ लगाने की जरूरत महसूस नहीं हुई।

    हाल ही में तब्बू की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नयनतारा
    तब्बू
    अनुष्का शेट्टी
    बाहुबली

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    नयनतारा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप

    तब्बू

    फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन और तब्बू के साथ दिखेंगे अली फजल बॉलीवुड समाचार
    क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री? बॉलीवुड समाचार
    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में नजर आएंगे अली फजल और तब्बू नेटफ्लिक्स
    दिसंबर से फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं अजय देवगन बॉलीवुड समाचार

    अनुष्का शेट्टी

    महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी सहित साउथ के ये फेमस सुपरस्टार्स बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम दीपिका पादुकोण
    ...तो क्या इस डायरेक्टर से शादी करने जा रही हैं 'बाहुबली' अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    अपनी अगली फिल्म में 'छिछोरे' के इस अभिनेता के साथ रोमांस करेंगी अनुष्का शेट्टी मनोरंजन
    'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी प्रभास

    बाहुबली

    वृंदावन में प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय पात्र के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को परोसा खाना नरेंद्र मोदी
    'बाहुबली 3' में काम करना चाहते हैं कैप्टन मार्वल के अभिनेता सैम्यूअल एल जैक्शन हॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ होने के कुछ ही घंटे बाद प्रभास की 'साहो' हुई ऑनलाइन लीक बॉलीवुड समाचार
    राणा दग्गुबती ने की 'स्टार वॉर्स' की 'बाहुबली' से तुलना, कही ये बातें बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025