हिस्ट्रीवर्स ने AI सीरीज 'विक्रम बेताल' का ऐलान किया, जानिए कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
जियोहॉटस्टार पर पहली बार AI निर्मित सीरीज 'महाभारत' लाने वाले कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क ने अपने हिस्ट्रीवर्स में एक नई श्रृंखला को जोड़ा है। उन्होंने AI आधारित 'विक्रम और बेताल: नर पिशाचिनी' नाम की सीरीज का आधिकारिक ऐलान किया है। यह सीरीज राजा विक्रमादित्य और बेताल की आत्मा की प्राचीन भारतीय लोक परंपरा पर आधारित होगी। इसके पीछे निर्माताओं का उद्देश्य भारत की ऐतिहासिक और पौराणिक कहानियों को आधुनिक तकनीकों की मदद से जनता के सामने पेश करना है।
प्रीमियर
इस यूट्यूब चैनल पर होगा सीरीज का प्रसारण
'विक्रम और बेताल' की कहानी 'बैताल पचीसी' पर आधारित होगी। वेब सीरीज का निर्माण गैलेरी 5 के जरिए होगा, जो कलेक्टिव स्टूडियोज का इन-हाउस AI स्टोरीटेलिंग स्टूडियो है। निर्देशन की कमान उत्सव मापुस्कर ने संभाली है, जबकि अवधारणा, कहानी, पटकथा और संवाद श्रीकांत विश्वकर्मा ने लिखे हैं। इसका संगीत त्रिलोक ने तैयार किया है। वहीं बिरला ओपन माइंड्स ने आयोजन के लिए नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाई है। सीरीज का प्रीमियर जल्द ही सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।