स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई
क्या है खबर?
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का मौका बॉलीवुड फिल्मों के लिए हमेशा खास रहा है। इस दिन रिलीज हुई कई फिल्मों ने देशभक्ति और मनोरंजन के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ कमाई के बड़े रिकॉर्ड भी कायम किए। ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।
#1 & #2
'एक था टाइगर' और 'सिंघम रिटर्न्स'
'एक था टाइगर' 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखाई दी थीं। ये फिल्म 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। वहीं इसने 199 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
#3 & #4
'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते'
फिल्म 'गोल्ड' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 158 करोड़ की कमाई की थी।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम नजर आए थे। यह फिल्म 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#5 & #6
'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस'
'मिशन मंगल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय और विद्या बालन थे। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
'बाटला हाउस' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉन लीड रोल में थे। इस फिल्म का कुल बजट लगभग 56 करोड़ रुपये था। वहीं इस फिल्म ने 113 करोड़ की कमाई की थी।