NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू सूद के ऑफिस पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह परिसरों पर मारा छापा- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    सोनू सूद के ऑफिस पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह परिसरों पर मारा छापा- रिपोर्ट

    सोनू सूद के ऑफिस पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह परिसरों पर मारा छापा- रिपोर्ट
    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 15, 2021, 07:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सोनू सूद के ऑफिस पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह परिसरों पर मारा छापा- रिपोर्ट
    सोनू सूद के ऑफिस पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह परिसरों पर मारा छापा- रिपोर्ट

    कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद कर लोगों के मसीहा बन चुके हैं। अपने नेक कामों के चलते वह चारों ओर से तारीफें बटोर रहे हैं। अब सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनकी प्रॉपर्टी और कमाई को लेकर आयकर विभाग जांच कर रहा है। खबर आ रही है कि अभिनेता से जुड़े छह परिसरों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    सोनू सूद की संपत्ति और कमाई की हो रही जांच

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 15 सितंबर को अचानक सोनू सूद के ऑफिस में आयकर विभाग के अधिकारियों ने दस्तक दे दी। मुंबई आयकर विभाग की जांच विंग सोनू सूद की कई संपत्तियों का सर्वे कर रही है। हालांकि, IT डिपार्टमेंट के अधिकारी सोनू सूद की प्रॉपर्टी की जांच क्यों कर रहे हैं, इसकी वजह सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग सोनू सूद से जुड़ीं अकाउंट बुक्स, कमाई, खर्च और वित्तीय रिकॉर्ड की छानबीन में जुटा है।

    अभिनेता के मुंबई में मौजूद छह परिसरों की पड़ताल कर रहा आयकर विभाग

    सोनू सूद के मुंबई में मौजूद छह परिसरों में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के मेंटरशिप कार्यक्रम के लिए सोनू सूद के ब्रांड एंबेसडर बनने के कुछ दिनों बाद उनके यहां आयकर विभाग का सर्वे हो रहा है। बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया, लेकिन इस दौरान एक्टर ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी।

    कोरोना काल में इसलिए लोगों के मसीहा बने सोनू

    सोनू फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लगातार मदद पहुंचा रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने जिस तरह से मजदूरों की मदद की, उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। वह आज भी किसी की मदद करने की हर संभव कोशिश करते हुए नजर आते हैं। कोविड महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए सोनू सूद को जमकर प्रशंसा मिली थी। इस दौरान लोगों ने उन्हें असली हीरो और मसीहा का दर्जा दिया।

    संयुक्त राष्ट्र ने किया था सोनू का सम्मान

    सोनू ने गुडवर्कर जॉब ऐप, स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी चलाए हैं। वह देश में 16 शहरों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगवा रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने सोनू के साथ काम करने के लिए हाथ मिलाया है। सितंबर, 2020 में सोनू को कोरोना महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 2020 SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवॉर्ड दिया था। फिलहाल देश के हर खास-ओ-आम की मदद के लिए सोनू चैरिटी फाउंडेशन चला रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    आयकर विभाग
    मनोरंजन
    सोनू सूद

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा अनिल कपूर

    आयकर विभाग

    तमिलनाडु: बिजली मंत्री वी सेंथिल के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा तमिलनाडु
    दिल्ली: मैनकाइंड फार्मा के दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा, 2 दिन पहले आया था IPO दिल्ली
    कर्नाटक: आम के पेड़ पर मिले 1 करोड़ रुपये नकद, IT विभाग ने जब्त किए कर्नाटक चुनाव
    गृह मंत्रालय ने की ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश, जानें कारण ऑक्सफैम

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    सोनू सूद

    'MTV रोडीज 19' का प्रोमो वीडियो जारी, बेहद अलग अवतार में नजर आए सोनू सूद रिया चक्रवर्ती
    सोनू सूद के प्रशंसकों ने अनोखे अंदाज में जताया आभार, 2,500 किलो चावल से बनाई तस्वीर  वायरल वीडियो
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  रिया चक्रवर्ती
    सुकेश चंद्रशेखर मामले में घिरीं जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग  जैकलीन फर्नांडिस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023