Loading...
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की सगाई, जानिए कौन हैं निर्देशक के होने वाले दामाद
इम्तियाज अली की बेटी की हुई सगाई

इम्तियाज अली की बेटी इदा ने की सगाई, जानिए कौन हैं निर्देशक के होने वाले दामाद

Sep 23, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है। उन्होंने एक निजी समारोह के दौरान अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। फिल्म निर्माता ने सगाई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और फैंस से बेटी व होने वाले दामाद के लिए आशीर्वाद मांगा। इससे पहले, कृष ने नॉर्वे में बर्फीली पहाड़ियों के बीच घुटने पर बैठकर इदा को प्रपोज किया था।

सगाई

एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते दिखे इदा और कृष

इम्तियाज ने अपनी बेटी की सगाई की एक झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है।

तस्वीर में इदा और कृष एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। इस मौके पर इदा ने हल्के गुलाबी रंग का स्टाइलिश गाउन पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं, कृष ने काले रंग की शेरवानी पहन रखी है। सगाई के दौरान दाेनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को साझा करते हुए निर्देशक ने लिखा, 'आपका आशीर्वाद चाहते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

ADVERTISEMENT

परिचय

जानिए कौन हैं इदा के मंगेतर कृष

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कृष 24 साल के हैं और हेज फंड कंपनी में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं।

इदा और कृष लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को ट्रैवल करना काफी पसंद है। घूमने के दौरान ही कृष ने इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था।

वहीं, इदा एक उभरती हुई फिल्मकार हैं, जिन्होंने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए 17 साल में पहली लघु फिल्म 'लिफ्ट' का निर्देशन किया था।

ADVERTISEMENT