Loading...
'ओ साथी रे' सीरीज: इम्तियाज अली लाए रिश्तों की अनोखी कहानी, दिल जीत लेगा ट्रेलर

'ओ साथी रे' सीरीज: इम्तियाज अली लाए रिश्तों की अनोखी कहानी, दिल जीत लेगा ट्रेलर

Nov 25, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

फिल्मों में प्यार का जादू चलाने के बाद, निर्देशक इम्तियाज अली वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को रिश्तों की एक अनोखी कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी सीरीज 'ओ साथी रे' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें अदिति राव हैदरी, अर्जुन रामपाल और अविनाश तिवारी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। सीरीज का निर्माण अली ने अपने प्रोडक्शन विंडो सीट फिल्म्स के जरिए किया है, जबकि निर्देशन उनके भाई आरिफ अली द्वारा किया गया है।

ट्रेलर

तलाक पर पहुंचे रिश्ते और प्यार की उलझन दिखाता है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत करण (अविनाश) और रोशनी (अदिति) से होती है, जिनका रिश्ता तलाक तक पहुंच चुका है।

कहानी में मोड़ तब आता है, जब प्रद्युम्न (अर्जुन) की एंट्री होती है और उसके प्रति रोशनी की भावनाएं बढ़ने लगती हैं। इसी प्यार, शादी और अफेयर की कशमकश को इम्तियाज ने बड़ी खूबसूरती से दिखाया है।

'ओ साथी रे' सीरीज प्यार, समर्पण और किसी को आजाद छोड़ देने के जज्बातों को दर्शाती है। इसका प्रीमियर 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT