
इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनी मां, सोशल मीडिया पर खुद दी खुशखबरी
क्या है खबर?
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज एक बार फिर मां बनी गई हैं। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों को दी है। इलियाना ने दूसरी बार भी बेटे को ही जन्म दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हे राजकुमार की एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी, जिसके बाद हर कोई उन्हें मां बनने और उनके घर में आई इस खुशी के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
खुशखबरी
19 जून को मां बनी थीं इलियाना
इलियाना ने अपने बेबी बॉय की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है और साथ ही उसका नाम भी बता दिया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम कीनू राफे डोलन रखा है, जिसे उन्होंने 19 जून, 2025 को जन्म दिया है। बच्चे की तस्वीर साझा कर इलियाना ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा दिल बहुत भरा हुआ है।' साथ में उन्होंने नजर वाला और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है।
ट्विटर पोस्ट
इलियाना डिक्रूज ने दिखाई बेटे की झलक
इलियाना डिक्रूज दूसरी बार बनीं मां #IleanaDcruz #Bollywood #entertainment pic.twitter.com/86h35jbiFK
— Nehasharmanewsbytes (@nehuvk) June 28, 2025
मुबारकबाद
प्रियंका चोपड़ा ने भी दी बधाई
इलियाना के मां बनने पर प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है। प्रियंका ने लिखा, 'बधाई हो ब्यूटीफुल'। उधर अभिनेता करणवीर शर्मा लिखते हैं, 'बधाई हो मॉमी'। फैंस भी इलियाना के बच्चे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इलियाना इससे पहले साल 2023 में पहली बार मां बनीं थी। उन्होंने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था। अब करीब 2 बाद साल बाद वह अपने दूसरे बच्चे की मां बनी हैं।