LOADING...
'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच सबसे बड़ी जंग, इस दिन होगा महा-मुकाबला
'इक्का' की रिलीज तारीख आई

'इक्का' में सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच सबसे बड़ी जंग, इस दिन होगा महा-मुकाबला

Jun 13, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 2 दिग्गज कलाकार सनी देओल और अक्षय खन्ना जल्द ही एक धमाकेदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में आमने-सामने नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने उनकी आगामी फिल्म 'इक्का' का एक बेहद दमदार और नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसके साथ ही फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं अक्षय खन्ना और सनी देओल के कड़क अंदाज से सजी ये फिल्म किस दिन दर्शकों के बीच आएगी।

ऐलान

10 जुलाई को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'इक्का'

सनी और अक्षय पूरे 29 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स ने अब फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 10 जुलाई को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक दमदार और कड़क कानूनी ड्रामा है। इसकी कहानी में कोर्ट के अंदर होने वाली आम बहसों के बजाय किरदारों की सोच, उनके सही-गलत के फैसलों और मन में चलने वाली कशमकश को दिखाया गया है।

दमदार शुरुआत

'इक्का' से सनी देओल का धमाकेदार OTT डेब्यू

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन और अल्केमी फिल्म्स के बैनर तले बनी 'इक्का' से सनी देओल OTT डेब्यू करने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर वह अपने दमदार अंदाज में लौटेंगे, लेकिन इस बार कहानी कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 'इक्का' एक बड़ी कानूनी लड़ाई की कहानी है, जिसमें विचारधाराओं का टकराव, सही-गलत का द्वंद्व और किरदारों का अतीत आपस में जुड़ा हुआ है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

'इक्का' की रिलीज तारीख का ऐलान

Advertisement