LOADING...
'इक्का' रिव्यू: कोर्टरूम ड्रामा या सीरियल? सनी देओल-अक्षय खन्ना की फिल्म देख जनता ने पकड़ा सिर

'इक्का' रिव्यू: कोर्टरूम ड्रामा या सीरियल? सनी देओल-अक्षय खन्ना की फिल्म देख जनता ने पकड़ा सिर

Jul 10, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

पिछले काफी समय से सनी देओल अपनी फिल्म 'इक्का' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से जुड़ी खास बात ये है कि इसके जरिए उन्होंने सालों बाद अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ किसी फिल्म में वापसी की है और दूसरा ये कि 'इक्का' सनी की पहली ऐसी फिल्म है, जो सीधे OTT पर रिलीज हुई है। अब जबकि फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है तो आइए जानते हैं जनता की कसौटी पर ये खरी उतरी या नहीं।,

निराशा

नेटफ्लिक्स पर नहीं चला सनी देओल का जादू

'इक्का' देख दर्शकों का कहना है कि अक्षय खन्ना का अंदाज उनके पुराने 'रहमान डकैत' वाले किरदार जैसा है। हालांकि, ये फीके दिखे सनी देओल से काफी बेहतर है, क्योंकि बिना गुस्से और कड़क डायलॉग्स के सनी देओल में वो 'हीरो' वाली बात नहीं लगी। जनता के मुताबिक, कमजोर लव स्टोरी और टीवी सीरियल जैसा धीमा निर्देशन फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी है। दर्शकों ने इसे नेटफ्लिक्स के हिसाब से भी एक बेहद औसत फिल्म बताया है।

ट्विटर पोस्ट

यूजर का रिव्यू

Advertisement

नाराजगी

खराब विग और मर्डर के आरोपी की 'सुपरहीरो' जैसी एंट्री

फिल्म में अक्षय खन्ना पर 'धुरंधर' का हैंगओवर देख दर्शकों का सिर चकरा गया है। लोगों का कहना है कि सिर पर खराब विग लगाकर फिल्म में अक्षय का जबरदस्ती भौकाल बनाने की कोशिश की गई है। जनता को सबसे ज्यादा हास्यास्पद यह लगा कि मर्डर केस के एक आरोपी की कोर्ट में धमाकेदार म्यूजिक के साथ ऐसी स्लो-मोशन एंट्री कराई गई, जैसे कोई सुपरहीरो आ रहा हो। दर्शकों के मुताबिक, इस बचकाने सीन का कोई तुक नहीं बनता।

Advertisement

प्रतिक्रिया

मेलोड्रामा से भरी 'इक्का' देख निराश दर्शक

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म पर लोगों का कहना है कि इसका घिसा-पिटा मेलोड्रामा सनी देओल के 'ढाई किलो के हाथ' और अक्षय खन्ना के तीखे अंदाज पर भारी पड़ गया। दर्शकों के मुताबिक, कहानी इतनी पुरानी है कि दोनों बड़े स्टार्स मिलकर भी इसे बचा नहीं पाए। लोग इस बात से बेहद निराश हैं कि बिना किसी ठोस स्क्रिप्ट के, सिर्फ चीखने-चिल्लाने और ओवर-ड्रामा के भरोसे फिल्म को जबरदस्ती खींचा गया है, जिससे उनका मजा पूरी तरह किरकिरा हो गया।

दुखी

कमजोर स्क्रीनप्ले देख टूटा दर्शकों का दिल

'इक्का' को लेकर दर्शकों का कहना है कि अक्षय की पूरी ईमानदारी और कोशिश के बावजूद ये फिल्म अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रही। लोगों के मुताबिक, फिल्म का कमजोर स्क्रीनप्ले, फीकी लव स्टोरी और डगमगाती कहानी दर्शकों को बिल्कुल बांध नहीं पाती। हालांकि, फिल्म में कुछ अच्छे मोड़ जरूर आते हैं, लेकिन खराब निर्देशन के कारण निर्माताओं ने कई अच्छे मौके गंवा दिए, जिससे जनता को भारी निराशा हुई है।

ट्विटर पोस्ट

जनता काे रास नहीं आई 'इक्का'

Advertisement