NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IIFA उत्सवम 2024: ऐश्वर्या राय ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, मणिरत्नम बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
    अगली खबर
    IIFA उत्सवम 2024: ऐश्वर्या राय ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, मणिरत्नम बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
    IIFA उत्सवम 2024 में ऐश्वर्या राय ने जीता पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@badass_aishfan)

    IIFA उत्सवम 2024: ऐश्वर्या राय ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, मणिरत्नम बने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 28, 2024
    10:16 am

    क्या है खबर?

    IIFA उत्सवम में साउथ के कई दिग्गज सितारों ने आगाज किया और खूब महफिल लूटी। IIFA की शुरुआत IIFA उत्सवम से होती है, जिसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारों और निर्देशकों को सम्मान दिया जाता है।

    बॉलीवुड और साउथ के तमाम सितारों ने IIFA उत्सवम में धमाल मचाया और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाए रहे।

    IIFA उत्सवम में ऐश्वर्या राय ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया।

    आइए जानते हैं और किसने जीता पुरस्कार।

     पोन्नियिन सेल्वन 2 

    ऐश्वर्या को 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के लिए पुरस्कार

    फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' IIFA उत्सवम 2024 में छाई रही। इस फिल्म के लिए जहां ऐश्वर्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, वहीं फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (तमिल) का खिताब अपने नाम किया।

    फिल्म में एंश्वर्या में नंदिनी की भूमिका निभाकर दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी दिल जीत लिया था।

    उधर जाने-माने संगीतकार एआर रहमान को इसी फिल्म में अपने संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया।

    बेस्ट पिक्चर

    कौन बनी बेस्ट पिक्चर?

    बेस्ट पिक्चर (तमिल) का पुरस्कार रजनीकांत की 'जेलर' की झोली में गया तो फिल्म दसरा के लिए अभिनेता नानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (तेलुगु) के पुरस्कार से नवाजा गया।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (तमिल) का पुरस्कार विक्रम को फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' के लिए मिला तो आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा का पुरस्कार चिरंजीवी को दिया गया।

    आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन इंडियन सिनेमा की श्रेणी में प्रियदर्शन ने पुरस्कार अपने नाम किया तो वुमन ऑफ द ईयर इन इंडियन सिनेमा सामंथा रुथ प्रभु बनीं।

    बॉलीवुड

    IIFA के दूसरे दिन बॉलीवुड फिल्मों और सितारों को मिलेगा सम्मान

    IIFA समारोह के दूसरे दिन बॉलीवुड फिल्मों को सम्मानित किया जाता है। आज यानी रविवार को शाहरुख खान और करण जौहर अपनी मेजबानी से IIFA में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

    शाहिद कपूर से लेकर विक्की कौशल तक समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा रेखा भी IIFA की मंच पर अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली हैं।

    IIFA रॉक्स में हनी सिंह से लेकर शंकर-एहसान-लॉय और शिल्पा राव तक लाइव परफॉर्म भी करेंगे।

    शुरुआत

    कब हुई थी IIFA की शुरुआत?

    IIFA की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। दुबई से लेकर मुंबई तक दुनियाभर के कई अलग-अलग शहरों में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह को आयोजित किया जा चुका है।

    पहली बार 24 जून, 2000 को इस पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ने बेस्ट पिक्चर के लिए यह पुरस्कार जीता था, वहीं पहली बार IIFA को पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी और अनुपम खेर ने होस्ट किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऐश्वर्या राय
    IIFA
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मणिरत्नम

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या से अनुष्का तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां; जानिए कितनी हैं संपत्ति बॉलीवुड समाचार
    ऐश्वर्या की आंखों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, महिला आयोग ने थमाया नोटिस महाराष्ट्र
    अभिषेक बच्चन ने बताया, बच्चों को छोटी उम्र में मोबाइल देना कितना सही? अभिषेक बच्चन
    पेरिस फैशन वीक में रैंप पर उतरीं नव्या नवेली, भर आईं नानी जया बच्चन की आंखें नव्या नवेली

    IIFA

    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन ब्रह्मास्त्र फिल्म
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख रणबीर कपूर
    अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे IIFA 2023, जानिए जरुरी बातें  बॉलीवुड समाचार
    IIFA: सलमान खान ने विक्की कौशल को किया अनदेखा, बॉडीगार्ड ने धक्का देकर हटाया  विक्की कौशल

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    जूनियर एनटीआर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, पहली बार मिलाया प्रशांत नील से हाथ जूनियर एनटीआर
    यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से जुड़े अक्षय ओबेरॉय, टीम ने यूं किया अभिनेता का स्वागत  बॉलीवुड समाचार
    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल हनी बनी' के निर्देशक राज निदिमोरू को कर रहीं डेट? सामंथा रुथ प्रभु
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सुपरस्टार यश की 'KGF: चैप्टर 2' को मिला सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार  KGF चैप्टर 2

    मणिरत्नम

    कमल हासन और मणिरत्नम 35 साल बाद साथ आए, फिल्म में एआर रहमान भी जुड़े कमल हासन
    'पोन्नियन सेल्वन' का दूसरा भाग अगले साल अप्रैल में हो सकता है रिलीज ऐश्वर्या राय
    'पोन्नियन सेल्वन 2' अगले साल 28 अप्रैल को पर्दे पर आएगी, जानिए क्यों खास है फिल्म पोन्नियन सेल्वन
    एशियन फिल्म अवॉर्ड्स: 'पोन्नियिन सेल्वन-1' सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में शामिल, पीछे रह गई 'RRR' एसएस राजामौली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025