Page Loader
IIFA Awards 2019: 'राजी' ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

IIFA Awards 2019: 'राजी' ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

Sep 19, 2019
12:07 pm

क्या है खबर?

हर बार की तरह इस बार भी आईफा (IIFA) अवार्ड्स में सितारों का जमघट देखने को मिला। इस बार का IIFA मायानगरी में होस्ट किया गया था। मुंबई में भारी बारिश के बाद भी सितारों ने अवार्ड समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित समेत कई हस्तियों ने परफॉर्म किया। वहीं, IIFA 2019 की विनर लिस्ट पर दर्शकों की सबसे ज्यादा निगाहें रहती हैं। ऐसे में आपको बताते हैं किसे कौन से अवॉर्ड से नवाजा गया है।

जानकारी

'अंधाधुन' को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स

सबसे ज्यादा नॉमिनेशन आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुुन' को मिले। 'अंधाधुन' को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद आलिया भट्ट की 'राजी' भी कई कैटेगरी में नॉमिनेट रही।

जानकारी

सारा अली खान को मिला 'बेस्ट डेब्यू फीमेल' का अवॉर्ड

सारा अली खान को 'बेस्ट डेब्यू फीमेल' का अवॉर्ड मिला। सारा को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के लिए मिला। ईशान खट्टर को 'बेस्ट डेब्यू मेल' का अवॉर्ड मिला। ईशान को फिल्म 'धड़क' के लिए अवॉर्ड दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

अवॉर्ड लेतीं सारा अली खान

अवॉर्ड्स

IIFA में चला 'राजी' का जादू

आलिया को 'राजी' के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। 'राजी' को 'बेस्ट पिक्चर' का भी अवॉर्ड मिला है। 'बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर' का अवॉर्ड भी 'राजी' के नाम ही रहा। 'राजी' के गाने 'दिलबरो' के लिए हर्षदीप कौर और विभा शराफ को यह अवॉर्ड दिया गया। 'बेस्ट प्लेबैक मेल सिंगर' का अवॉर्ड भी 'राजी' ने अपने नाम किया। यह अवॉर्ड अरिजीत सिंह को 'ऐ वतन' गाने के लिए मिला है।

ट्विटर पोस्ट

अवॉर्ड लेने के बाद स्पीच देतीं आलिया

जानकारी

रणवीर सिंह को मिला 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड

'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड रणवीर सिंह को मिला है। रणवीर को यह अवॉर्ड 'पद्मावत' के लिए मिला। 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' का अवॉर्ड अदित राव हैदरी को मिला है। अदित को भी यह अवॉर्ड 'पद्मावत' के लिए मिला है।

ट्विटर पोस्ट

स्टेज पर रणवीर सिंह

जानकारी

विक्की कौशल को मिला 'बेस्ट सपोर्टिंग मेल' का अवॉर्ड

'बेस्ट मेल सपोर्टिंग' एक्टर का अवॉर्ड विक्की कौशल को 'संजू' के लिए मिला। दीपिका पादुकोण को 'बेस्ट एक्टर फीमेल' का स्पेशल अवॉर्ड मिला। 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दीपिका को यह अवॉर्ड दिया गया। 'बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड श्रीराम राघवन को 'अंधाधुन' के लिए दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

रेखा से अवॉर्ड लेतीं दीपिका पादुकोण

अन्य अवार्ड

अमिताभ भट्टाचार्या को 'बेस्ट लिरिसिस्ट' का अवॉर्ड

'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर' का अवॉर्ड 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए अमाल मलिक, गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह और जैक नाइट को मिला। 'बेस्ट लिरिसिस्ट' का अवॉर्ड अमिताभ भट्टाचार्या को 'धड़क' के लिए दिया गया। हिंदी सिनेमा में अपने अनमोल योगदान के लिए कोरियोग्राफर सरोज खान को भी एक अवॉर्ड दिया गया। प्रसिद्ध कॉमेडियन सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी को भी हिंदी सिनेमा में अनमोल योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

सरोज खान को अवॉर्ड देतीं माधुरी दीक्षित

निर्देशन

'थ्री इडियट्स' के लिए राजकुमार हिरानी को मिला 'IIFA बिग 20 बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड

बता दें कि इस साल IIFA को 20 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में 'IIFA बिग 20' की कैटेगरी में कई सारे अवार्ड्स दिए गए। 'IIFA बिग 20' की कैटेगरी में 'बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड राजकुमार हिरानी को मिला। यह अवॉर्ड उन्हें 'थ्री इडियट्स' के लिए दिया गया। 'IIFA बिग 20' का 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर' का अवॉर्ड प्रीतम को दिया गया। प्रीतम को 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए यह अवॉर्ड मिला।

परफॉर्मेंस

इन स्टार्स ने दी दमदार परफॉर्मेंस

अवॉर्ड्स के अलावा दमदार परफॉर्मेंस ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। IIFA में सलमान खान ने दमदार प्रदर्शन देकर सबका दिल जीता। वहीं, माधुरी ने अपने अंदाज से सबको मोहित कर लिया। सारा और विक्की का IIFA में यह डेब्यू था, दोनों ने ही बेहतरीन प्रदर्शन दिया। रणवीर ने स्टेज पर आग लगाने का काम किया। रणवीर के परफॉर्मेंस को सभी ने खासा एन्जॉय किया। कैटरीना ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी।

ट्विटर पोस्ट

परफॉर्मेंस देतीं कैटरीना कैफ