NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार
    मनोरंजन

    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 28, 2023 | 11:25 am 1 मिनट में पढ़ें
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार
    IIIFA 2023 में किसने जीता कौन सा पुरस्कार (तस्वीर: ट्विटर/@IIFA)

    फिल्म जगत में साल के सबसे लोकप्रिय पुरस्कार समारोह में से एक इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी एंड अवॉर्ड्स (IIFA) का लोग इंतजार कर रहे थे। दो दिन से इस कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियों का अबु धाबी में जमावड़ा लगा था। अब IIFA 2023 के विजेताओं के नाम से पर्दा उठ गया है। शनिवार को सितारों से सजे कार्यक्रम में IIFA अवॉर्ड्स दिए गए। विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन इसे होस्ट कर रहे थे। देखिए, अलग-अलग श्रेणियों में किसने बाजी मारी।

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

    IIFA 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'दृश्यम 2' को मिला। पुरस्कार लेने भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक मंच पर पहुंचे। पिछले साल आई 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई रही थी। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए आर माधवन ने IIFA पुरस्कार जीता। उनको यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी एफेक्ट' के लिए दिया गया। फिल्म में माधवन ने ISRO वैज्ञानिक नारायणन नांबी का किरदार निभाया था।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री 

    मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए दिया गया। पिछले साल सितंबर में आई फिल्म 'विक्रम वेधा' हाल ही में जियो सिनेमा पर आई है। इसमें ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए जीता। संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया के प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब सराहा गया था।

    सहायक भूमिका- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री 

    सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को दिया गया। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए यह पुरस्कार जीता। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मौनी रॉय ने अपने नाम किया। उन्होंने यह पुरस्कार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए जीता। 'ब्रह्मास्त्र' में उन्होंने 'जुनून' की भूमिका में अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी थी।

    सर्वश्रेष्ठ डेब्यू 

    हर साल लोगों की नजरें पर्दे पर आने वाले नए चेहरों पर होती हैं। पिछले साल भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कलाकारों की खूब चर्चा रही। IIFA 2023 में बेस्ट डेब्यू (मेल) का पुरस्कार बाबिल खान ने फिल्म 'कला' के लिए जीता। 'कला' पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। बाबिल दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। वहीं बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' के लिए खुशाली कुमार ने जीता।

    सर्वश्रेष्ठ गायक, गायिका

    'ब्रह्मास्त्र' के चर्चित गाने 'केसरिया' के लिए अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का पुरस्कार मिला। अरिजीत के लिए यह पुरस्कार म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने लिया। इसी गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का पुरस्कार श्रेया घोषाल ने जीता। उन्हें भी यह पुरस्कार 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'रसिया' के लिए दिया गया। पिछले साल सितंबर में आई इस फिल्म का म्यूजिक एल्बम काफी लोकप्रिय रहा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IIFA
    बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन
    आलिया भट्ट

    IIFA

    सलमान खान ने किया था अनदेखा, वायरल वीडियो पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया विक्की कौशल
    IIFA: सलमान खान ने विक्की कौशल को किया अनदेखा, बॉडीगार्ड ने धक्का देकर हटाया  विक्की कौशल
    अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे IIFA 2023, जानिए जरुरी बातें  बॉलीवुड समाचार
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख रणबीर कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्यों 'स्टारडम' के तले दब जाती है बॉलीवुड लेखकों की पहचान? #NewsBytesExplainer
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' अब OTT की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक अक्षय कुमार
    विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी, दिखा मजेदार एक्शन विक्रांत मैसी
    सौरव गांगुली की बायोपिक की जल्द शुरू होगी शूटिंग, लव रंजन ने क्रिकेटर से की मुलाकात सौरव गांगुली

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'फाइटर' के भावुक दृश्य की शूटिंग  दीपिका पादुकोण
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' कब होगी रिलीज? सामने आई तारीख  जूनियर एनटीआर
    ऋतिक रोशन की 'फाइटर' से आई एक और रोचक दृश्य की जानकारी, बनाया गया महंगा सेट बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  प्रियंका चोपड़ा

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': करण जौहर ने करवाई रॉकी-रानी के परिवार से मुलाकात करण जौहर
    करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक  रणवीर सिंह
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आया सामने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023