दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' का ट्रेलर हुआ जारी, अभिनेता ने इस अंदाज से जीता फैंस का दिल
दुलकर सलमान 3 साल बाद मलयालम सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'आई एम गेम' का ट्रेलर आ गया है और यह जुए की कहानी पर आधारित है।
इसमें दुलकर 'डैन जॉन' नाम के किरदार में हैं, जो मानता है कि बड़ी जीत हासिल करने का राज किसी खास एल्गोरिदम में छिपा है।
यह फिल्म 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसी दिन निविन पॉली की 'बेथलहम कुडुंबा यूनिट' और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' भी आ रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
वेफरर फिल्म्स के तहत बनीं 'आई एम गेम'
यह फिल्म दुलकर सलमान की प्रोडक्शन कंपनी 'वेफरर फिल्म्स' ने बनाई है। इसमें कायदू लोहार, मयस्किन, एंटनी वर्गीस, संयुक्ता विश्वनाथन, विनय फोराट और कथिर जैसे कई जाने-माने कलाकार हैं।
फिल्म की पटकथा सजीर बाबा, बिलाल मोइदु और इस्माइल अबूबकर ने लिखी है। जिमशी खालिद ने इसकी सिनेमेटोग्राफी संभाली है, जबकि जेक्स बीजोय ने संगीत दिया है।