LOADING...
कुणाल खेमू की फिल्म में प्रीति जिंटा, 'वाइब' की स्क्रिप्ट पढ़ते हंसते-हंसते गिर पड़ीं अभिनेत्री
प्रीति जिंटा ने कुणाल खेमू से मिलाया हाथ

कुणाल खेमू की फिल्म में प्रीति जिंटा, 'वाइब' की स्क्रिप्ट पढ़ते हंसते-हंसते गिर पड़ीं अभिनेत्री

Mar 19, 2026
08:21 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा के प्रशंसकों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। लंबे समय के इंतजार के बाद प्रीति एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी जादुई मुस्कान बिखेरने को तैयार हैं। खास बात ये है कि उनकी इस वापसी फिल्म 'वाइब' का निर्देशन कोई और नहीं, बल्कि 'मडगांव एक्सप्रेस' जैसी हिट कॉमेडी देने वाले कुणाल खेमू कर रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ऐलान कर दिया है।

वापसी

प्रीति की बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी

प्रीति के प्रशंसकों के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद अभिनेत्री 1 नहीं, बल्कि 2 बड़ी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। पहली फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा 'लाहौर 1947' है, जिसके हीरो सनी देओल हैं, वहीं दूसरी फिल्म हाल ही में घोषित हुई कॉमेडी-ड्रामा 'वाइब' है, जिसका निर्देशन अभिनेता कुणाल खेमू कर रहे हैं।

स्टारकास्ट

फिल्म में प्रीति के साथ नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' से लोकप्रिय हुए अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 2 ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी खुद की जिंदगी ढंग से नहीं संभाल पाते, लेकिन अचानक उनके हाथों में पूरे देश की किस्मत आ जाती है। हंसी और रोमांच से भरपूर ये फिल्म 2026 में पहले सिनेमाघरों और फिर अमेजन प्राइम वीडियो पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

'वाइब' का ऐलान

Advertisement

खुलासा

स्क्रिप्ट पढ़ हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं प्रीति

प्रीति ने इस फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, "जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो मैं हंसते-हंसते जमीन पर गिर पड़ी। ये इतनी ज्यादा दिलचस्प और मजेदार थी कि मैं इसके लिए 'ना' कह ही नहीं सकी।" हालांकि, निर्माताओं ने 'वाइब' की रिलीज तारीख का अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्रीति के इस बयान ने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

निर्देशन

'मडगांव एक्सप्रेस' से पर्दे के पीछे चमके कुणाल खेमू

कुणाल खेमू की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसने बिना किसी बड़े शोर-शराबे के दर्शकों का दिल जीत लिया। कुणाल खेमू को हम सालों से एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में जानते थे, लेकिन 'मडगांव एक्सप्रेस' के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि उनके अंदर एक शानदार कहानीकार और निर्देशक भी छुपा है। इस वजह से भी उनके निर्देशन वाली दूसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement