NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना
    मनोरंजन

    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना

    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना
    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 27, 2021, 05:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना
    अभिनेता ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म को लेकर दर्शक इसलिए भी बेहद उत्सहित हैं, क्योंकि 'कृष' सीरीज की पिछली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। एक हालिया इंटरव्यू में ऋतिक के पिता और फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ने इस पर बात की। उन्होंने यह खुलासा भी किया कि 'कृष' के अगले भाग में ऋतिक गाना गाने वाले हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    फिल्म के एक गाने में सुर लगाएंगे ऋतिक

    राकेश अपनी फिल्मों की कहानी के साथ-साथ उनके संगीत पर भी खास ध्यान देते हैं। यही वजह है कि 'कृष 4' के संगीत को भी शानदार बनाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने पिंकविला से कहा, "मैं 'कृष 4' का कंपोजिशन करना चाहता हूं। इसमें संगीत एक बेहद अहम भूमिका निभाएगा। ऋतिक फिल्म के एक गाने में अपनी आवाज देंगे।" राकेश ने यह भी बताया कि इस फिल्म पर तेजी से काम चल रहा है।

    पहले भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं ऋतिक

    पहले भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं ऋतिक

    ऋतिक ने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के गाने 'सैनोरिटा..' में अपनी आवाज दी थी, जो काफी लोकप्रिय हुआ था। अगर आपने फिल्म 'काइट्स' देखी होगी तो इसका गाना 'काइट्स इन द स्काई' भी आपको याद ही होगा। इसमें भी ऋतिक ने सुर लगाए थे। अब वह फिर अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। लॉकडाउन के दौरान ऋतिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए थे, जिनमें वह पियानो बजाते और संगीत का लुत्फ उठाते दिखे थे।

    जानिए फिल्म 'कृष' के बारे में

    2006 में ऋतिक अभिनीत 'कृष' रिलीज हुई थी। इससे पहले 2003 में साइंस फिक्शन फिल्म 'कोई मिल गया' दर्शकों के बीच आई थी। इसी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए 'कृष' में दिखाया गया था। ऐसे बॉलीवुड को अपना पहला सुपरहीरो मिला और निर्देशक राकेश की ये फ्रेंचाइजी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा और नसीरुद्धीन शाह मुख्य भूमिका में थे। इसे ना सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी खूब सराहना मिली थी।

    इन फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं ऋतिक

    ऋतिक पिछले काफी समय से साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। फिल्म में राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी ऋतिक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर 2' का भी हिस्सा हैं। ऋतिक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी काम कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    ऋतिक रोशन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल्स अपकमिंग बाइक्स
    हॉकी विश्व कप: चंदा जुटाकर टूर्नामेंट में खेलने पहुंची है वेल्स की टीम, वैज्ञानिक-इंजीनियर हैं खिलाड़ी हॉकी समाचार
    शहनाज से नोरा तक, 'बिग बॉस' के इन प्रतियोगियों को मिला सलमान की फिल्म का ऑफर सलमान खान
    आईफोन 15 की कथित कीमत हुई ऑनलाइन लीक, जानें फीचर्स आईफोन

    बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट रणवीर सिंह
    अर्जुन-सारा की फिल्म को मिला 'मर्डर मुबारक' नाम अर्जुन कपूर
    फिल्म 'जंगलमहल' का ट्रेलर जारी, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म  फिल्म का ट्रेलर
    शाहरुख खान की 'पठान' लगभग ढाई घंटे की फिल्म होगी, जानिए रन-टाइम शाहरुख खान

    संगीत इंडस्ट्री

    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल
    जन्मदिन विशेष: पीयूष मिश्रा की इन कविताओं और गानों का आज भी दीवाना है जमाना पीयूष मिश्रा
    'गिटार गॉड' के नाम से मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक का निधन हॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन

    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती एसएस राजामौली
    ऋतिक रोशन असली लड़ाकू विमानों के साथ कर रहे हैं शूटिंग, खुद किया खुलासा  बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन को कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: ऋतिक की पांच सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें सुपरस्टार जन्मदिन विशेष

    आगामी फिल्में

    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    'गदर 2' के बाद सनी देओल लाएंगे 'जिसने लाहौर नहीं देखा', राजकुमार संतोषी से मिलाए हाथ सनी देओल
    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी बॉलीवुड समाचार
    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी टाइगर श्रॉफ

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023