Page Loader
'बैंग बैंग' के इस गाने में ऋतिक ने बदले थे 12 जोड़ी जूते

'बैंग बैंग' के इस गाने में ऋतिक ने बदले थे 12 जोड़ी जूते

May 16, 2020
07:56 am

क्या है खबर?

लॉकडाउन की वजह से इस समय पूरा देश अपने घर में बंद है। वहीं फिल्मी हस्तियां भी लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रही हैं। ऐसे में सभी सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वहीं अब मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' के गाने 'तू मेरी' पर थिरकते दिख रहे हैं।

खुलासा

'तू मेरी' गाने के बारे में किया खुलासा

अपने इस वीडियो के जरिए बॉस्को ने गाने में ऋतिक से जुड़ी एक अहम जानकारी भी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'तूम मेरी ट्रीविया: इस गाने के लिए ऋतिक रोशन ने लगभग 12 जोड़ी जूते बदले थे ताकि वह फिसलन वाले फर्श पर आसानी से अपने स्टेप्स कर पाए।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यकीन है किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया होगा।'

वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बॉस्को का वीडियो

अब बॉस्को का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात!' वहीं अभिनेता वरुण धवन ने उन्हें मजाक में लिखा, 'मैं इसके लिए आपको ट्रोल करने वाला हूं। आपने अपने स्टेप्स पूरे नहीं किए हैं।' बता दें कि 2014 में आई फिल्म 'बैंग बैंग' में ऋतिक के साथ कटरीना कैफ को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था।

जानकारी

'लव आज कल' के गाने के बारे में भी जानकारी

बॉस्को ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'लव आज कल' के गाने 'ट्विस्ट ट्विस्ट' पर थिरकते हुए भी अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कि हमें इस गाने के हुक स्टेप को फाइनल करने के लिए 47 टेक्स लेने पड़े थे। जबकि तीसरा वाला सबसे अच्छा था और हमने अंत में उसी को फाइनल किया था। 2009 में इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

जानकारी

बैकअप डांसर थे बॉस्को

बॉस्को ने अपने करियर की शुरुआत बैकअप डांसर के तौर पर की थी। बॉस्को कई रियलिटी टीवी सीरियल्स में जज के तौर पर नजर आ चुके हैं। पिछली बार उन्हें 2019 में 'डांस इंडिया डांस सीजन 7' में जज के रूप में देखा गया था।