LOADING...
ऋतिक रोशन ने प्राइम वीडियो के साथ खेला बड़ा दांव, किया नई फिल्म का ऐलान
ऋतिक रोशन ने शुरू की नई पारी

ऋतिक रोशन ने प्राइम वीडियो के साथ खेला बड़ा दांव, किया नई फिल्म का ऐलान

Mar 17, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन ने नई परियोजना के साथ OTT की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपने बैनर HRX फिल्म्स के तहत फिल्म 'मेस' के लिए प्राइम वीडियो इंडिया से हाथ मिलाया है। इस सहयोग का हिस्सा अभिनेता के कजिन भाई ईशान रोशन भी होंगे। ऋतिक और अमेजन प्राइम वीडियो के बीच यह दूसरा सहयोग है। इससे पहले, दोनों ने पिछले साल थ्रिलर वेब सीरीज 'स्टॉर्म' का ऐलान किया था।

नई पारी

फिल्म 'मेस' के साथ ऋतिक रोशन की नई पारी

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कृष 4' के जरिए ऋतिक ने निर्देशन की कमान पहले ही संभाल रखी है। अब उन्हाेंने बतौर निर्माता भी अपनी नई पारी शुरू कर दी है जिसके तहत उनकी फिल्म 'मेस' का ऐलान हुआ है। 'लूटकेस' और 'क्रू' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजेश ए. कृष्णन भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे। उन्होंने 'मेस' के निर्देशन की जिम्मेदारी उठाई है। इसके प्रोक्शन का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इस ऐलान से फैंस भी काफी उत्सुक हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

लुटेरों के एक गिरोह पर होगी फिल्म

फिल्म 'मेस' लुटेरों के एक गिरोह की कहानी होगी जो सेंध लगाने के लिए एक ऐसे शख्स के घर में घुस जाते हैं जो OCD जैसी मानसिक स्थिति से जूझ रहा है। एक रात के अंदर ही गिरोह को एहसास होता है कि वह खुद एक खतरनाक स्थिति में पूरी तरह फंस चुके हैं। फिल्म कॉमेडी और अफरा-तफरी के माहौल से भरपूर होने का दावा करती है। जल्द ही फिल्म की कास्ट और रिलीज तारीख पर अपडेट जारी किया जाएगा।

Advertisement