हनी सिंह ने की 'रामायण' के रावण यानी यश की तारीफ, कही ये बड़ी बात
हनी सिंह ने हाल ही में 'रामायण' का ट्रेलर देखा है। इसे देखकर वे अभिनेता यश के अभिनय के मुरीद हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ की है। हनी ने कहा कि यश का रावण अवतार 'अविश्वसनीय' लग रहा है और यह रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार से भी बेहतर है।
खुद भगवान राम के बड़े भक्त होने के नाते हनी यश के अभिनय से बहुत प्रभावित हुए हैं। फिल्म में साईं पल्लवी और सनी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
'रामायण' का 2 हिस्सों में किया जाएगा रिलीज
'रामायण' फिल्म 2 हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला हिस्सा 8 नवंबर, 2026 को दर्शकों के सामने आएगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
यश ने पहले बताया था कि उन्होंने रावण का किरदार इसलिए चुना क्योंकि जब रावण के बुरे पहलू को दिखाया जाएगा, तो भगवान राम की अच्छाई और भी ज्यादा निखरकर सामने आएगी।
हनी को यह भी उम्मीद है कि फिल्म 'रामायण' की मूल कहानी के साथ न्याय करेगी और सभी लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान रखेगी।