Page Loader
हैलोवीन डे पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक इन लुक्स में नज़र आएं सितारें, देखें तस्वीरें

हैलोवीन डे पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक इन लुक्स में नज़र आएं सितारें, देखें तस्वीरें

Nov 01, 2019
03:56 pm

क्या है खबर?

हैलोवीन 2019 का जबरदस्त सेलीब्रेशन हॉलीवुड में देखने को मिला। हालांकि, अब इसका असर तेजी से बॉलीवुड में भी हो रहा है। ऐसे में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज भूत और चुड़ैलों की ड्रेस में नज़र आए। दरअसल, हैलोवीन के फेस्टिवल को दौरान लोग चुड़ैलों और भूतों की ड्रेस पहनते हैं और उनके जैसा मेकअप भी करते हैं। तो आइये जानते हैं हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने इस त्योहार को कैसे सेलीब्रेट किया।

ड्रेस अप

मॉडल हीडी क्लम ने लिया प्रॉस्थेटिक मेकअप का सहारा

मॉडल हीडी क्लम हमेशा की तरह ही इस बार भी हैलोवीन में परफेक्ट नज़र आईं। उनके लुक ने सबका दिल जीत लिया। हीडी ने हैलोवीन के लिए प्रॉस्थेटिक का सहारा लिया और अपने मेकअप को स्पष्ट रूप से शानदार बनाने के लिए लगभग आठ घंटे का समय दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी। उन्होंने अपने फैन्स को इससे अपडेट रखने के लिए कई सारे इंस्टाग्राम पोस्ट भी किए।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें हीडी क्लम का लुक

जानकारी

काइली जेनर

काइली जेनर की मर्लिन मुनरो पोशाक हैलोवीन के लिए काफी शानदार रही। लंबी स्लीव्स, डायमंड ज्वैलरी और आंखों के मेक अप के साथ रियलिटी टेलीविजन स्टार ने सबका दिल जीत लिया। उनका लुक फैन्स को भी काफी पसंद आया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें काइली जेनर का लुक

तरीका

कार्डी बी से प्रेरित था एलेन डिजेनर्स का लुक

अमेरिकी टॉक शो द एलेन डिजेनर्स शो की मेजबान एलेन डिजेनर्स भी हैलोवीन लुक में नज़र आईं। उनकी कॉस्ट्यूम कार्डी ई, कार्डी बी के कैरेक्टर से प्रेरित थी। हालांकि, उनका तरीका इससे कुछ खास मेल नहीं खाता है। अमेरिकन एक्टर नील पैट्रिक हैरिस और उनके पति डेविड बुर्तका ने हैलोवीन के लिए नया तरीका अपनाया। हैरिस, विंसेट वॉन गफ के स्वचरित्र के रूप में, डेविड- साल्वाडोर डाली, और बच्चे फ्रिडा काह्लो और एंडी वॉर्होल के स्वचरित्र के रूप में दिखे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

नील पैट्रिक हैरिस का इंस्टाग्राम पोस्ट

जानकारी

किम कार्दशियन

हैलोवीन के लिए हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का लुक फिल्म 'लीगली ब्लॉन्ड' की एली वूड्स से प्रेरित था। इस लुक में यकीनन किम काफी जंच रही थीं। उनके लुक पर कई सेलीब्रिटीज़ ने कमेंट भी किया। फैन्स को भी किम का लुक काफी पसंद आया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें किम कार्दशियन का ब्लॉन्ड लुक

जानकारी

निक्की मिनाज

सिंगर और अभिनेत्री निक्की मिनाज ने अपनी हार्ले क्विन कॉस्ट्यूम से सबका दिल जीत लिया। उनके लुक को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वह किसी कॉमिक बुक मूवी के किरदार से कम नहीं लग रही थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें निक्की मिनाज का लुक

बॉलीवुड

अनारकली के लुक में दिखीं सोनम कपूर

ये तो हुई हॉलीवुड की बात। अब बात करते हैं बॉलीवुड की। हैलोवीन डे पर अभिनेत्री सोनम कपूर अनारकली लुक में नजर आईं तो वहीं उनके पति आनंद आहूजा सलीम के गेटअप में दिखे। सोनम के गले में जंजीर भी दिखाई दी। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'प्यार किया तो डरना क्या?' वहीं, 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकीं मंदाना करीमी हैलोवीन डे पर 'जोकर' के भेष में दिखीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें सोनम कपूर का हैलोवीन डे का लुक

जानकारी

'मैन इन ब्लैक' के लुक में दिखे बिपाशा-करण

वहीं, हैलोवीन डे पर स्वरा भास्कर भी खास लुक में नज़र आईं। इसके अलावा बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर इस मौके पर मैन इन ब्लैक का लुक लिया। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें बिपाशा बासु का इंस्टाग्राम पोस्ट