किम कार्दशियन ने किया क्रिसमस पार्टी का आयोजन, हॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, देखें वीडियो

25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। हॉलीवुड में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन ने भी अपने ए-लिस्ट के सेलिब्रिटी दोस्तों के लिए एक शानदार क्रिसमस बैश का आयोजन किया, जिसमें जेनिफर लोपेज़, एलेक्स रोड्रिग्ज, सिया, पेरिस हिल्टन, डेव चैपल, किमोरा ली सिमंस, टायलर द क्रिएटर और जॉन लीजेंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समारोह में जॉन लीजेंड ने क्रिसमस एल्बम गीतों पर परफॉर्म भी किया।
दरअसल, हर साल किम की मां क्रिश जेनर अपने कैलाबास स्थित घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन करती हैं लेकिन किम ने पहले ही बता दिया था कि इस बार का आयोजन लास एंजेलिस स्थित वाले उनके घर पर होगा क्योंकि उस घर में जगह ज़्यादा है। किम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि यह पहली बार होगा जब कान्ये वेस्ट और वो उनके घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन करेंगे।
क्रिसमस पार्टी की सजावट के बारे में किम ने एक बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी का वेन्यू एक विंटर वंडरलैंड था। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर सज़ावट सफेद रंग से की गई थी और इसमें कोई खर्च नहीं हुआ था। उन्होंने ये भी बताया कि नकली बर्फ से ज़मीन को ढक दिया गया था। यहां एक विशाल पहाड़ के साथ इग्लू भी बनाया गया था। किम ने पार्टी के कई तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर की हैं।
Sledding Tonight in a gown🙋🏻♀️ pic.twitter.com/Q6P6enAiBU
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) December 25, 2018
किम और ख्लोए कार्दशियन द्वारा परिवार के क्रिसमस कार्ड का अनावरण किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद पार्टी शुरू हुई। इस फोटो में किम-ख्लोए और उनके बच्चों के अलावा काइली जेनर व कर्टनी कार्दशियन और उनके बच्चे भी हैं। इस फोटो में ड्रीम कार्दशियन भी शामिल हैं। फोटो में परिवार के सभी सदस्यों ने सफेद कपड़े पहने हुए हैं, सभी एक कॉउच पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैंं।
CHRISTMAS 2018.
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) December 24, 2018
📸 pierresnaps pic.twitter.com/TmwGeKS6QR