NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम

    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 01, 2022, 11:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम
    1 नवंबर को है ऐश्वर्या राय का जन्मदिन

    ऐश्वर्या राय बच्चन बीते दिनों मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। 1997 में उन्होंने मणिरत्नम की ही फिल्म 'इरुवर' से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। 1 नवंबर को ऐश्वर्या अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। भारतीय सिनेमा ही नहीं, ऐश्वर्या हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आइए, नजर डालते हैं उनकी हॉलीवुड फिल्मों पर।

    मैलिफिशेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इविल

    'मैलिफिशेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इविल' ऐश्वर्या राय का पिछला हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। 2019 में आई इस फिल्म के हिंदी वर्जन में ऐश ने एंजेलीना जोली के किरदार को आवाज दी थी। उस साल ऐश्वर्या द्वारा एंजेलीना के किरदार की डबिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। डिज्नी की इस फिल्म को मेकअप और हेयरस्टाइलिंग की श्रेणी में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    द पिंक पैंथर 2 (2009)

    ऐश्वर्या हराल्ड ज्वार्ट की 'द पिंक पैंथर' सीरीज का हिस्सा थीं। वह 'द पिंक पैंथर 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह स्टीव मार्टिन, जीन रेनो, एमिली मॉर्टिमर जैसे सितारों के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या क्रिमिनलॉजी एक्सपर्ट सोनिया सोलान्ड्रेस के किरदार में नजर आई थीं। यह फिल्म अपने जबरदस्त रोमांच और प्लॉट ट्विस्ट के लिए जानी जाती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    द लास्ट लीजन (2007)

    इस फिल्म में ऐश्वर्या कोलिन फर्थ और बेन किंग्स्ले के साथ नजर आई थीं। 2007 में आई यह फिल्म इसी नाम के एक इतालवी उपन्यास पर आधारित थी। यह इतिहास पर आधारित एक फैंटेसी ड्रामा फिल्म है जिसमें ऐश्वर्या एक भारतीय योद्धा मीरा के किरदार में नजर आई थीं। मीरा को रोम के एक बंदी को छुड़ाने के मिशन पर भेजा जाता है। 'द लास्ट लिजन' भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    प्रोवोक्ड (2006)

    'प्रोवोक्ड' ऐश्वर्या राय की सबसे चर्चित हॉलीवुड फिल्म रही। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था जो शादी करके लंदन आ जाती है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी जिंदगी बदल जाती है जब उसका पति उसे धोखा देने लगता है और उसपर हिंसा करता है। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ मिरांडा रिचर्डसन और नवीन ऐंड्रूस नजर आए थे। आप इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं।

    मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज (2005)

    मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज में ऐश्वर्या ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो मसालों का स्टोर चलाती है। उसके पास अपने ग्राहकों की जिंदगी के बारे में जान लेने की दिव्य शक्ति होती है। एक दिन वह अपने ही एक ग्राहक के प्यार में पड़ जाती है जिसके बाद उसे अपनी शक्ति और प्यार में से एक को चुनना होता है। फिल्म में ऐश्वर्या डिलन मेकडर्मेट के ऑपोजिट नजर आई थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    ब्राइड ऐंड प्रिज्यूडिस (2004)

    वैसे तो यह एक भारतीय फिल्म है, लेकिन इसे हॉलीवुड और बॉलीवुड मिलन कहा जाता है। फिल्म की कहानी भी लॉस एंजेलिस और बॉम्बे की मिलन की कहानी है। यह जेन ऑस्टेन की हॉलीवुड फिल्म 'प्राइड ऐंड प्रिज्यूडिस' का भारतीय संस्करण है। फिल्म बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों से सजी हुई है। फिल्म अमेरीका के जॉनी (डैनिएल गिलीज) और ललिता (ऐश्वर्या) की कहानी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    ऐश्वर्या राय
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन
    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन
    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे दो ग्रहों की खोज, खगोलविदों ने बताया रहने योग्य अंतरिक्ष

    हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली
    एसएस राजामौली अब हॉलीवुड फिल्म बनाने को तैयार, बोले- भारत में तो मैं तानाशाह हूं गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय बच्चन को बकाया टैक्स न भरने पर भेजा गया नोटिस मनोरंजन
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    रजनीकांत संग पहली बार जमेगी मोहनलाल की जोड़ी, जानिए फिल्म 'जेलर' के बारे में सबकुछ रजनीकांत
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023