NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हिमेश रेशमिया लेकर आ रहे हैं म्यूजिक एल्बम 'सुरूर 21', जारी किया फर्स्ट लुक
    अगली खबर
    हिमेश रेशमिया लेकर आ रहे हैं म्यूजिक एल्बम 'सुरूर 21', जारी किया फर्स्ट लुक

    हिमेश रेशमिया लेकर आ रहे हैं म्यूजिक एल्बम 'सुरूर 21', जारी किया फर्स्ट लुक

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 06, 2021
    11:05 am

    क्या है खबर?

    हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक कंपोजर और गायक हैं। हिमेश के पहले स्टूडियो एल्बम 'आप का सुरूर' ने रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया था।

    एक अलग तरह की गायकी और स्टाइल हिमेश को अलग बनाती है। वो आजकल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में बतौर जज के रूप में नजर आ रहे हैं।

    हिमेश के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। वह जल्द ही 'सुरूर 21' नामक अपने नए म्यूजिक एल्बम में दिखेंगे।

    जानकारी

    हिमेश ने शेयर किया 'सुरूर 21' का टीजर पोस्टर

    हिमेश ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में म्यूजिक एल्बम 'सुरूर 21' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सुरूर 21' एल्बम का टीजर पोस्टर। आपको ढेर सारा प्यार।'

    सोशल मीडिया पर हिमेश के इस म्यूजिक एल्बम के प्रति प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता व्यक्त की है। हिमेश ने अपनी एल्बम को लेकर कहा कि इसका पहला गाना बहुत जल्द रिलीज होगा।

    बताया जा रहा है कि वह काफी समय से इस प्रोजेक्ट में लगे थे।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए हिमेश का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by realhimesh on June 6, 2021 at 10:03 am IST

    बयान

    सभी संगीत प्रेमियों के लिए है मेरा म्यूजिक एल्बम- हिमेश

    हिमेश ने कहा, "मैं लंबे समय से म्यूजिक लेबल के लिए गाने कंपोज कर रहा था। अब इंतजार खत्म हुआ। मैं संतुष्ट हूं कि जो कंटेंट मैं लेकर आ रहा हूं, वह सही है। एल्बम में कुछ गाने मैंने गाए और कुछ दूसरे सिंगर ने गाए हैं। दूसरे सिंगर्स के लिए वीडियो प्लान की जा रही है। उन्हें भी ग्रैंड लेवल पर सामने लाया जाएगा।"

    उन्होंने बताया कि उनका म्यूजिक एल्बम सभी संगीत प्रेमियों के लिए बनाया गया है।

    करियर

    'प्यार किया तो डरना क्या' से हिमेश ने किया था डेब्यू

    हिमेश ने 1998 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी।

    इसके बाद से ही वह लगातार इंडस्ट्री में एक से एक बेहतरीन गाने दे रहे हैं। अक्सर फैंस उनके गाने के अलग अंदाज को कॉपी करते हुए भी नजर आते हैं।

    हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक फिल्म 'तेरे नाम' से सफलता मिली थी। हिमेश ने बतौर अभिनेता भी कई फिल्मों में काम किया है।

    कामकाज

    कई सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज नजर आए हिमेश

    हिमेश के अन्य म्यूजिक प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं। उन्हें 'आशिक बनाया आपने', 'अक्सर' और 'किक' जैसी फिल्मों में संगीत देने के लिए जाना जाता है।

    'झलक दिखला जा', 'मुझे याद सताए तेरी' और 'हुक्का बार' उनके कुछ लोकप्रिय गाने हैं।

    छोटे पर्दे पर भी हिमेश को कई सिंगिंग रियलिटी शो में देखा गया है। उन्हें 'सारेगामापा चेलेंज', 'म्यूजिक का महाक्षेत्र' और 'सुर क्षेत्र' में बतौर जज देखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    मुंबई

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव बॉलीवुड समाचार
    'क्या कहना' के सेट पर हादसे के बाद सैफ अली खान को लगे थे 100 टांके बॉलीवुड समाचार
    700 करोड़ रुपये में स्पूतनिक-V वैक्सीन की एक करोड़ खुराकें खरीद सकती है मुंबई महाराष्ट्र
    सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड समाचार

    इंस्टाग्राम

    म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने वाले हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इस गाने में आएंगे नजर मुंबई
    इंस्टाग्राम स्टोरीज के रिऐक्शंस में भेज पाएंगे स्टिकर्स, आ रहा है फीचर सोशल मीडिया
    बच्चों के लिए ऐप्स बनाने को लेकर गूगल और फेसबुक CEO को फटकार फेसबुक
    राधिका आप्टे 'मिसेज अंडरकवर' में जासूस की भूमिका में दिखेंगी, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म को निर्देशित करेंगे महेश मांजरेकर मुंबई
    अमिताभ ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत 31 करोड़ रुपये मुंबई
    सत्यजीत रे पर आधारित नेटफ्लिक्स की सीरीज 'रे' का टीजर जारी, ये कलाकार आएंगे नजर नेटफ्लिक्स
    जातिवादी टिप्पणी के बाद 'बिग बॉस 9' की प्रतिभागी युविका चौधरी पर हुई FIR, जानिए मामला मुंबई

    सोशल मीडिया

    क्या भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम? सरकार ने अपनाया कड़ा रुख ट्विटर
    क्या प्रभास को मिला था टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का प्रस्ताव? मनोरंजन
    कितना देखे गए रील्स वीडियोज? अब इंस्टाग्राम ऐप में देख सकते हैं इनसाइट्स फेसबुक
    सरकार के नए नियमों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची व्हाट्सऐप दिल्ली हाई कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025