बिग बॉस 13: इस अभिनेत्री की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शहनाज के साथ रहा था विवाद
क्या है खबर?
टेलीविज़न रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' को अब तक तीन हफ्ते हो चुके हैं। शो में लगातार लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।
वहीं, शो में 13 प्रतिभागियों ने एंट्री ली थी।
शो का पहला एलिमिनेशन भी हो चुका हैं। इससे कोएना मित्रा और दलजीत कौर बाहर निकल चुकी हैं।
अब शो में और मसाला देखने को मिलने वाला है।
'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर जानकारी सामने आई है।
डाटा
पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना लेंगी एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना, 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बनेंगी। हिमांशी, हार्डी संधू के गाने 'सोच' में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' में दिख चुकी हैं।
संभावना
किस तरह शो में लगाएंगी तड़का
बता दें कि इस साल शहनाज गिल और हिमांशी के बीच विवाद हो गया था।
दरअसल, शहनाज ने हिमांशी के गाने 'आई लाइक इट' को अब तक का सबसे बुरा गाना बताया था जिसके बाद दोनों में तीखी बहस छिड़ी थी।
अब देखना होगा कि शो में हिमानी की एंट्री के बाद दोनों के बीच किस तरह का टकराव होता है।
वाकई दोनों को एक ही घर में देखना काफी दिलचस्प होगा।
पसंद
शहनाज दर्शकों का कर रहीं मनोरंजन
शहनाज की बात करें तो वह 'बिग बॉस 13' की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।
वह लगातार फैन्स का मनोरंजन कर रही हैं। उनका 'क्यूट और डंब' वाला अवतार दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनकी और पारस छाबड़ा की नोंक-झोंक को दर्शक पसंद करते हैं।
उनकी फैन फॉलोइंग का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोएना मित्रा, दलजीत कौर, रश्मि देसाई के साथ नॉमिनेट होने के बावजूद वह सेफ रहीं थीं।