-
04 Feb 2019
लैक्मे फैशन वीक में करीना, रणवीर, कंगना सहित कई सितारों ने बिखेरे जलवे, देखें तस्वीरें
-
फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल 'लैक्मे फैशन वीक' 29 जनवरी, 2019 से शुरू होकर रविवार को खत्म हो गया है।
हर साल की तरह इस साल भी रैंप पर कई मशहूर डिज़ाइनर्स ने अपने खूबसूरत कलेक्शन्स प्रेजेंट किए।
इस समारोह के आखिरी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।
करीना, ड्रेस डिज़ाइनर शांतनु और निखिल के लिए रैंप पर उतरीं थीं।
करीना के अलावा 'लैक्मे फैशन वीक' में और बहुत कुछ खास रहा।
-
इस खबर मेंयामी की ड्रेस ने किया उन्हें परेशान रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं यामी गौतम 47 की उम्र में तब्बू ने बिखेरे जलवे 'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान तब्बू फरहान ने किया शिबानी के साथ रैंप वॉक रैंप वॉक करतीं मौनी रॉय विद्या के लुक का हर कोई हुआ मुरीद 'लैक्मे फैशन वीक' में विद्या बालन मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा अपनी अदाओं का जलवा रैंप पर वॉक करते अनिल, जान्हवी व रणवीर सिंह कंगना ने डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए किया वॉक अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक करतीं कंगना रनौत कैंसर होने के बावजूद आयुष्मान खुराना की पत्नी ने किया रैंप वॉक रैंप वॉक करतीं ताहिरा कश्यप 'पानीपत' के लुक में नज़र आए अर्जुन कपूर 'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान अर्जुन कपूर
-
शो स्टॉपर
यामी की ड्रेस ने किया उन्हें परेशान
-
यामी गौतम डिजाइनर गौरी एंड निहारिका की शो स्टॉपर बनीं थीं।
इस मौके पर उन्होंने पिंक कलर का लॉन्ग गाउन पहना हुआ था। हालांकि, यही गाउन उनके लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया।
दरअसल, जब यामी रैम्प पर वॉक कर रही थीं तो वे एक बार नहीं, बल्कि तीन बार गिरते-गिरते बचीं।
उनका गाउन उनके पैरों में बार-बार अटक रहा था और वे लड़खड़ा गईं। बावजूद इसके उन्होंने मुस्कराते हुए रैम्प वॉक कम्प्लीट किया।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं यामी गौतम
-
-
जानकारी
47 की उम्र में तब्बू ने बिखेरे जलवे
-
'लैक्मे फैशन वीक' के पहले दिन करण जौहर और तब्बू रैंप पर वॉक करते नजर आए थे। तब्बू ने इस दौरान ग्रे कलर का ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर रखा था, जिसमें वह बेहद चार्मिंग और स्टाइलिश लग रही थीं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान तब्बू
-
-
अन्य सितारे
फरहान ने किया शिबानी के साथ रैंप वॉक
-
फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने साथ में रैंप वॉक किया। वहीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक किया।
मौनी ने डिजाइनर सिंघल की कलेक्शन 'Qo'shilish' के लिए रैंप वॉक किया, जिसमें उन्होंने ब्रांड 'Caprese' के हैंडबैग कलेक्शन को पेश किया।
रैंप पर अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी अपने जलवे बिखेरे।
लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं टिस्का चोपड़ा ने भी अपनी वॉक से समारोह में चार चांद लगाए।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
रैंप वॉक करतीं मौनी रॉय
-
-
जानकारी
विद्या के लुक का हर कोई हुआ मुरीद
-
विद्या बालन ने लैक्मे फैशन वीक में अनाविला मिश्रा के लिए रैंपवॉक किया। विद्या ने काले रंग की साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
'लैक्मे फैशन वीक' में विद्या बालन
-
-
फैशन का जलवा
मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा अपनी अदाओं का जलवा
-
मलाइका अरोड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। मलाइका इस दौरान फैशन डिजाइनर मनोज अग्रवाल को रिप्रेजेंट करने के लिए रैंप पर उतरी थीं। सिल्वर कलर के गाउन के साथ मलाइका ने न्यूड मेकअप किया था।
वहीं जाह्नवी कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ रैंपवॉक करती नज़र आईं। इस दौरान अनिल, रणवीर सिंह को भी स्टेज पर खींच लाए।
ये तीनों डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ के लिए रैम्प वॉक कर रहे थे।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
रैंप पर वॉक करते अनिल, जान्हवी व रणवीर सिंह
-
A post shared by manav.manglani on
-
लहंगा
कंगना ने डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए किया वॉक
-
कंगना रनौत ने डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया। कंगना इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
करिश्मा कपूर रैंप पर अनाकरली सूट में नजर आईं। वहीं 'कॉकटेल' एक्ट्रेस डायना पेंटी ने सी ब्लू कलर का लहंगा पहना था, भूमि पेडनेकर ने ब्लैक एंड पिंक कलर का लहंगा पहना था।
सोहा अली खान ऑफ व्हाइट गाउन में कुछ खास अंदाज में नजर आईं। ऑफ व्हाइट लहंगे में लीजा हेडन भी दिखीं।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुश्री रेड्डी के लिए रैंप वॉक करतीं कंगना रनौत
-
-
जानकारी
कैंसर होने के बावजूद आयुष्मान खुराना की पत्नी ने किया रैंप वॉक
-
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी रैंप पर दिखीं। ताहिरा स्टेज ज़ीरो कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्होंने ऑल-व्हाइट ड्रेस पहनी थी। ताहिरा का यह लुक देखने लायक रहा और यह हर किसी को प्रेरित भी करता है।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
रैंप वॉक करतीं ताहिरा कश्यप
-
-
बदला लुक
'पानीपत' के लुक में नज़र आए अर्जुन कपूर
-
अपने अलग स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह लैक्मे फैशन वीक में भी अलग नजर आए। रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' के गेट अप में नजर आए।
रणवीर ने स्टेज पर अपने रैप से लोगों को दीवाना बना दिया। तो वहीं फैशन शो में अर्जुन कपूर भी नए अवतार में नजर आए।
'पानीपत' के लिए अर्जुन कपूर ने इन दिनों अपना लुक बदला है। अर्जुन ने ब्लैक हैट, ब्लैक ड्रेसअप के साथ रैम्प पर जलवे बिखेरे।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान अर्जुन कपूर
-
Hotness🔥🔥🔥🔥🔥🔥 He is real gem💎💎💎💎💎 Man in black😎 @arjunkapoor #arjunkapoor #arjunwellwisher #lfw
A post shared by arjunwellwisher on