Loading...
कम बजट में बनी इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर
इन कम बजट फिल्मों ने कमाए बेशुमार पैसे

कम बजट में बनी इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

Sep 14, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

बड़े सितारे और भारी-भरकम बजट किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं होते। बीते कुछ वर्षों में कई कम बजट वाली भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की है। इन फिल्मों ने साबित किया कि दमदार कहानी, बेहतरीन अभिनय और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया किसी भी फिल्म को बड़ी हिट बना सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'हनुमान अंश' और 'हनु-मन'

'हनुमान अंश' आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। यह 2026 की सबसे बड़ी कम बजट वाली सफल फिल्मों में से एक है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक कुल 214.63 करोड़ रुपये की कमाई की है।

तेजा सज्जा की तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 'हनु-मैन' को लोगों ने खूब पसंद किया था। लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में करीब 300-350 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

#3 & #4

'कंतारा' और 'महाराजा'

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' को देशभर में लोगों ने खूब पसंद किया था और इसने तगड़ी कमाई की थी। लगभग 15-16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 400-450 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म 'महाराजा' में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 20-30 करोड़ में बनी थी और इसने 199 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'महावतार नरसिम्हा'

एनिमेटेड पौराणिक फिल्म 'महावतार नरसिंह' का नाम भी इस सूची में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की लागत 20-40 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने लगभग 326 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT