NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वालीं महिला सेलिब्रिटी हैं काइली जेनर, जानें एक पोस्ट की कमाई
    अगली खबर
    इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वालीं महिला सेलिब्रिटी हैं काइली जेनर, जानें एक पोस्ट की कमाई
    काइली जेनर हैं इंस्टाग्राम की सबसे लोकप्रिय फीमेल सेलिब्रिटी

    इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वालीं महिला सेलिब्रिटी हैं काइली जेनर, जानें एक पोस्ट की कमाई

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 28, 2022
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    आजकल फिल्मी हस्तियां किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं।

    इंस्टाग्राम सिर्फ प्रशंसकों से जुड़ने का जरिया नहीं है, बल्कि यह एक बिजनेस के तौर पर उभर कर आया है।

    हॉलीवुड की लोकप्रिय हस्तियां इंस्टाग्राम पोस्ट से अच्छा खासा पैसा कमाती हैं।

    हॉपर HQ नाम की इंस्टाग्राम प्लानिंग कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म से सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है।

    आइए इन महिला सेलिब्रिटी के बारे में जानते हैं।

    #1

    काइली जेनर

    इस सूची में सबसे पहला नाम हॉलीवुड स्टार और मॉडल काइली जेनर का है।

    इंस्टाग्राम पर काइली के करीब 36 करोड़ 50 लाख फॉलोअर हैं। इस संख्या के साथ वह इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय महिला हस्ती हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार काइली हर पोस्ट के लिए करीब 15 करोड़ 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

    काइली कई मशहूर टीवी शो और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

    इसी साल फरवरी में वह दूसरी बार मां बनी हैं।

    #2

    सेलेना गोमेज

    अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज भी इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

    इंस्टाग्राम पर सेलेना के 34 करोड़ 80 लाख फॉलोअर हैं।

    हॉपर HQ की रिपोर्ट के अनुसार सेलेना को इंस्टाग्राम पर स्पॉनसर्ड पोस्ट के लिए करीब 14 करोड़ 21 लाख रुपये लेती हैं।

    सेलेना एमी पुरस्कार की विजेता रह चुकी हैं। वह कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

    #3

    किम कार्दशियन

    इस सूची में अगला नाम है किम कार्दशियन का। किम मशहूर रिएलिटी टीवी स्टार हैं। हालांकि, वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए ज्यादा चर्चित रहती हैं।

    इंस्टाग्राम पर उनके करीब 33 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं।

    इस रिपोर्ट के मुताबिक किम अपने एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए करीब 13 करोड़ 82 लाख रुपये फीस लेती हैं।

    किम टीवी और सोशल मीडिया स्टार होने के साथ ही सफल बिजनसवूमन भी हैं। वह KKW Beauty, Skims जैसे ब्रैंड्स की मालकिन हैं।

    #4

    एरियाना ग्रांडे

    एरियाना के इंस्टाग्राम पर करीब 33 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के अनुसार एरियाना इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करीब 13 करोड़ 80 लाख रुपये लेती हैं।

    बता दें 2019 में एरियाना ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। उनको यह अवॉर्ड 'स्वीटनर' गाने के लिए मिला था।

    म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ ही एरियाना सोशल मीडिया पर भी सबसे प्रभावशाली लोगों में गिनी जाती हैं।

    एरियाना पेट डेविडसन के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रही थीं।

    #5

    बियॉन्से

    अमेरिकी सिंगर बियॉन्से भी सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं।

    इंस्टाग्राम पर बियॉन्से के करीब 27 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं। बियॉन्से अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 11 करोड़ 40 लाख रुपये लेती हैं।

    पिछले साल बियॉन्से को चार ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसकी के साथ उनके नाम 28 ग्रैमी अवॉर्ड हो गए हैं।

    बियॉन्से के गानों की दुनियाभर में दीवानगी देखने को मिलती है।

    लिस्ट

    ये हैं इंस्टाग्राम से कमाने वाले टॉप-10 सितारे

    इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय हस्ती फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 44 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह एक पोस्ट से करीब 19.5 करोड़ रुपये कमाते हैं।

    रोनाल्डो के बाद काइली का नंबर है। तीसरे नंबर पर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी (14.5 करोड़ रुपये) हैं।

    इसके बाद क्रमशः सेलेना गोमेज, अभिनेता ड्वेन जॉन (14 करोड़ रुपये), किम कार्दशियन, एरियाना ग्रांडे, बियॉन्से, क्लो कार्दशियन (10.8 करोड़ रुपये) और केंडल जेनर (10.5 करोड़ रुपये) का नाम है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारतीय हस्तियों की बात करें तो 14वें नंबर पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं। वह इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से करीब 9 करोड़ रुपये कमाते हैं। 27वें स्थान पर मौजूद प्रियंका चोपड़ा को एक पोस्ट के करीब 3.5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    इंस्टाग्राम
    हॉलीवुड समाचार
    काइली जेनर

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉयकॉट ट्रेंड पर बोले अर्जुन कपूर- अब ज्यादा हो गया, बॉलीवुड ने बहुत कीचड़ सह लिया करण जौहर
    डिज्नी की पार्टी में एकमात्र भारतीय थे एआर रहमान, इस अजीब घटना से हुआ सामना हॉलीवुड समाचार
    टाइगर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच दिशा पाटनी ने शेयर किया सीक्रेट पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह कपिल शर्मा

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक सोशल मीडिया
    रील्स के लिए एक्सक्लूसिव '1-मिनट म्यूजिक' ट्रैक्स लेकर आई इंस्टाग्राम, ऐसे करें इस्तेमाल सोशल मीडिया
    ट्विटर में इंस्टाग्राम क्लोज फ्रेंड्स जैसा फीचर, ऐसे बना पाएंगे अपने दोस्तों का 'सर्कल' ट्विटर
    इंस्टाग्राम में अब रिकॉर्ड करें 90 सेकेंड्स तक की रील्स, मिले कई नए फीचर्स सोशल मीडिया

    हॉलीवुड समाचार

    13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान आगामी फिल्में
    मेट गाला: जानिए फैशन की दुनिया के 'ऑस्कर' के बारे में सब कुछ फैशन टिप्स
    आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग नेटफ्लिक्स
    पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां सेलिब्रिटी गॉसिप

    काइली जेनर

    काइली जेनर के पोस्ट को पछाड़ने वाले अंडे के पीछे है इस भारतीय का हाथ इंस्टाग्राम
    सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बनीं काइली जेनर, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे हॉलीवुड समाचार
    मैडम तुसाद में दिलजीत का लगा स्टैच्यू, अपने बगल में इस अभिनेत्री का चाहते हैं पुतला हॉलीवुड समाचार
    करीना और काइली जेनर के लिए दिलजीत ने दिखाए अपने 'जज्बात', डेडिकेट किया नया गाना हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025