LOADING...
प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' से पहले समुद्री डाकुओं पर बनी इन फिल्मों को जरूर देखें
'द ब्लफ' से पहले इन फिल्मों को देखें

प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' से पहले समुद्री डाकुओं पर बनी इन फिल्मों को जरूर देखें

Feb 20, 2026
08:15 am

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा अपनी चर्चित फिल्म 'द ब्लफ' के जरिए फिर पूरी दुनिया का दिल जीतने आ रही हैं। 25 फरवरी, 2026 को यह अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेत्री का समुद्री डाकू के रूप में दमदार अवतार देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी विषय से संबंधित कुछ शीर्ष रेटिंग वाली फिल्में पिछले सालों में रिलीज हुई हैं, जिनका लुत्फ उठाकर समुद्री डाकुओं की रोमांचक दुनिया का दीदार किया जा सकता है।

#1

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फ्रैंचाइजी

समुद्री डाकुओं पर बनी 8.1 रेटिंग वाली सबसे चर्चित फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' का जिक्र होना लाजिमी है। निर्देशक गॉर वरबिन्स्की ने इसकी पहली 3 किस्तों 'द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल', 'डेड मैन्स चेस्ट' और 'एट वर्ल्ड्स एंड' को बनाया था इसकी 2 अन्य किस्तें 'ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स' और 'डेड मेन टेल नो टेल्स' भी हैं। फिल्म की कहानी जैक स्पैरो (जॉनी डेप) नाम के समुद्री डाकू, श्रापित खजाने और जहाजों के रोमांचक सफर के इर्द-गिर्द घूमती है।

#2 & #3

'कैप्टन फिलिप्स' और 'द पाइरेट्स! बैंड ऑफ मिसफिट्स'

ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स की फिल्म 'कैप्टन फिलिप्स' 2013 में रिलीज हुई जिसे IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है। इसकी कहानी 2009 में सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा अमेरिकी जहाज 'मर्स्क अलबामा' के अपहरण करने की सच्ची घटना पर आधारित है। इसे 6 ऑस्कर नामांकन मिले थे। 'द पाइरेट्स! बैंड ऑफ मिसफिट्स' एक बेहतरीन कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म है जिसकी रेटिंग 6.7 है। कहानी एक जहाज कैप्टन पर बुनी गई है जो "पायरेट ऑफ द ईयर" का पुरस्कार जीतना चाहता है।

Advertisement

#4 & #5

'द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया' और 'द प्रिंसेस ब्राइड'

ब्रायन बकले द्वारा निर्देशित 'द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया' एक कनाडाई पत्रकार जय बहादुर की किताब पर आधारित है। कहानी समुद्र डाकुओं की रोजमर्रा की जिंदगी को दिखाती है। इसे IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली है। 'द प्रिंसेस ब्राइड' 1987 में रिलीज एक कल्ट क्लासिक फिल्म है जिसे 8 की रेटिंग मिली है। रॉब रेनर द्वारा निर्देशित इसकी कहानी एक प्रेमी वेस्टली के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी प्रेमिका बटरकप को बचाने के लिए समुद्री डाकू का रूप लेता है।

Advertisement