NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिग बॉस OTT 2: आ गया आखिरी वीकेंड, ये हैं शीर्ष 5 सदस्य
    अगली खबर
    बिग बॉस OTT 2: आ गया आखिरी वीकेंड, ये हैं शीर्ष 5 सदस्य
    'बिग बॉस OTT 2' के फाइनलिस्ट

    बिग बॉस OTT 2: आ गया आखिरी वीकेंड, ये हैं शीर्ष 5 सदस्य

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 12, 2023
    12:44 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT 2' हफ्तों के मनोरंजन के बाद शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने वाला है।

    इस बार सलमान खान के शो का आखिरी वीकेंड है और इस सीजन को टॉप-5 मिल चुके हैं।

    14 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें विजेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए घर के फाइनलिस्ट के साथ ही बाहर उनके प्रशंसक भी रोमांचित हैं।

    जानिए कौन हैं इस सीजन के टॉप-5 सदस्य, जिनके बीच होगी ट्रॉफी की टक्कर।

    #1

    पूजा भट्ट 

    पूजा भट्ट जानीमानी फिल्म निर्माता और अभिनेत्री हैं। 90 के दशक में वह कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आई थीं।

    वह 'सड़क', 'बॉर्डर', 'जख्म' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने 'जिस्म', 'रोग', 'हॉलीडे' समेत कई फिल्मों का निर्माण किया है।

    पूजा जानेमाने फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं। दोनों कई विवादों का भी सामना कर चुके हैं।

    'बिग बॉस' के घर में पूजा मुखर होकर अपनी आवाज उठाने के लिए पसंद की गईं।

    #2

    अभिषेक मल्हान

    अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान इस सीजन के सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं।

    सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें लगातार सपोर्ट करते रहे। घरवालों के साथ दोस्ती और तकरार से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

    अभिषेक यूट्यूब पर 'फुकरा इंसान' नाम का चैनल बनाकर लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक 'फुकरा इंसान लाइव' और 'फुकरा इंसान शॉर्ट्स के नाम से भी यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

    अब 'बिग बॉस' ने उन्हें नई लोकप्रियता दी है।

    #3

    एल्विश यादव

    एल्विश यादव की 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। प्रशंसकों की उनकी अभिषेक के साथ तालमेल पर खासा नजर थी क्योंकि दोनों ही लोकप्रिय यूट्यूबर हैं।

    उनके 2 यूट्यूब चैनल हैं और इनमें 'एल्विश यादव व्लॉग्स' और 'एल्विश यादव' शामिल हैं। एक चैनेल में वह रोस्ट-वीडियो बनाते हैं, जबकि दूसरे चैनेल में एल्विश प्रशंसकों को अपनी जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।

    25 वर्षीय यूट्यूबर 'एल्विश यादव फाउंडेशन' भी चलाते हैं।

    #4 

    मनीषा रानी 

    मनीषा रानी बिहार की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

    डांस के जरिए उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखे थे। वह टिक टॉक पर काफी लोकप्रिय रही हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा लिया है।

    'बिग बॉस' के घर में अभिषेक से दोस्ती और एल्विश से नजदीकियों के कारण उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। शो से उन्हें एक नया प्रशंसक वर्ग मिला, जिसने उन्हें खूब सपोर्ट किया।

    #5 

    बेबिका धुर्वे 

    बेबिका पेशे से डॉक्टर और ज्योतिषी हैं। बेबिका जाने-माने ज्योतिषी श्रीराम धुर्वे की बेटी हैं।

    बाद में उन्हें एहसास हुआ कि अभिनय उनका प्यार है और उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखा। बेबिका ने टीवी शो 'भाग्य लक्ष्मी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

    घर में उनके व्यवहार के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी ट्रोलिंग होती है। वहीं एक वर्ग हमेशा उनके समर्थन में रहता है।

    सलमान पर बेबिका का पक्ष लेने का भी आरोप लगा था।

    बिग बॉस OTT 2

    जियो सिनेमा पर प्रसारित हो रहा शो

    'बिग बॉस OTT 2' जून में जियो सिनेमा पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस बार शो को सलमान खान ने होस्ट किया। इसका पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था।

    शो के प्रतिभागियों ने खूब चर्चा बटोरी। शो के पहले दिन ही पुनीत सुपरस्टार सुर्खियों में आ गए।

    आकांक्षा पुरी, जाद हदीद, अविनाश सचदेव जैसे सितारों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।

    शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया ने भी हिस्सा लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस OTT
    बिग बॉस
    सलमान खान
    जियो सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 644 अंक टूटा शेयर बाजार समाचार
    अमेरिका में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी करने वाले थे सगाई, खरीदी थी अंगूठी अमेरिका
    अथिया शेट्टी ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी कुछ फिल्में करने के बाद छोड़ा बॉलीवुड  अथिया शेट्टी
    बजाज ऑटो बनेगी KTM की मालिक, कर्ज के रूप में लगाए 7,780 करोड़ रुपये  बजाज

    बिग बॉस OTT

    सलमान खान ने किया 'बिग बॉस OTT 2' का ऐलान, सामने आया शो का पहला प्रोमो सलमान खान
    'बिग बॉस OTT 2' में नजर आ सकते हैं अध्ययन सुमन  सलमान खान
    'बिग बॉस OTT 2': अंजलि अरोड़ा और महेश पुजारी घर में प्रवेश करने के लिए तैयार  सलमान खान
    सलमान खान के 'बिग बॉस OTT 2' का नया प्रोमो जारी, तारीख से भी उठा पर्दा  सलमान खान

    बिग बॉस

    बिग बॉस 16: घर पहुंची जनता ने चुने टॉप पांच प्रतियोगी, निमृत कौर को किया बेघर बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: मुंबई की सड़कों पर उतरे एमसी स्टैन के प्रशंसक, गाए रैपर के गाने  बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: ये हैं 5 फाइनलिस्ट, जानें कब और कहां देखें फिनाले बिग बॉस 16
    बिग बॉस: शालीन भनोट को मिली रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री बिग बॉस 16

    सलमान खान

    ओडिशा रेल हादसा: चिरंजीवी ने की रक्तदान की अपील, इन सितारों ने भी जताया दुख ओडिशा
    'बिग बॉस OTT 2' का एंथम रिलीज, जियो सिनेमा पर इस दिन से होगा प्रीमियर  बिग बॉस OTT
    'दबंग 4' का इंतजार बढ़ा, सलमान खान ने ठुकरा दी तिग्मांशु धूलिया की कहानी बॉलीवुड समाचार
    सलमान के 'बिग बॉस OTT 2' की पहली झलक आई सामने, 17 जून से होगा प्रीमियर  बिग बॉस OTT

    जियो सिनेमा

    'जरा हटके जरा बचके' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म विक्की कौशल
    जियो सिनेमा ने रिलीज किए अरशद वारसी की 'असुर 2' के सभी एपिसोड  अरशद वारसी
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म मनीष पॉल
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर रिलीज होगी वेब सीरीज  मनीष पॉल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025