NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग
    आयुष्मान खुराना की ये फिल्मे हैं IMDb पर सबसे लोकप्रिय

    जन्मदिन विशेष: आयुष्मान खुराना की इन फिल्मों को IMDb पर मिली है सबसे ज्यादा रेटिंग

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 14, 2023
    07:35 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अब उनकी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।

    1 राष्ट्रीय पुरस्कार और 4 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके आयुष्मान को टाइम पत्रिका ने 2020 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था।

    14 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे आयुष्मान की IMDb पर मौजूद लोकप्रिय फिल्मों पर एक नजर।

    #1

    'अंधाधुन'

    श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ तब्बू और राधिका आप्टे नजर आई थीं। इसमें आयुष्मान ने अपने दमदार अवतार से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    फिल्म को न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी जमकर सराहा था।

    उनकी यह फिल्म लोकप्रियता के मामले में IMDb पर पहले स्थान पर है। इसे 8.2 रेटिंग मिली है।

    नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #2

    'आर्टिकल 15'

    अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी आयुष्मान के अभिनय को खूब सराहा गया था, वहीं इसकी कहानी भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसके बाद बॉलीवुड में आयुष्मान का कद और ऊंचा हो गया था।

    आयुष्मान का किरदार इस फिल्म में बेहद अलग था और उन्होंने उसे इतने संयत तरीके से पर्दे पर जिया कि कोई भी देखता रह जाए।

    फिल्म को ĪMDb पर 8.1 रेटिंग दी गई है।

    उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    #3

    'बधाई हो'

    कॉमेडी फिल्म को सही तरीके से बना पाना आसान काम नहीं है और जब ये सही तरीके से बन जाती है तो गहरा असर छोड़ती है। 'बधाई हो' की कहानी भी दर्शकों पर अपना असर छोड़ने में सफल रही।

    इस फिल्म में आयुष्मान को नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकारों का साथ मिला।

    यह IMDb पर उनकी तीसरी सबसे लोकप्रिय फिल्म है, जिसे 7.9 रेटिंग मिली है।

    डिज्नी+हॉटस्टार पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #4

    'विक्की डोनर'

    यही वो फिल्म थी, जिसके जरिए आयुष्मान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों को अपनी मुरीद बना लिया था।

    फिल्म में आयुष्मान के साथ यामी गौतम थीं। स्पर्म डोनेशन जैसे विषय पर यह फिल्म बनी थी, जिसने चारों ओर खूब वाहवाही लूटी।

    पंजाबी युवक की भूमिका में आयुष्मान ने सबका दिल जीत लिया।

    IMDb पर इस फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली है।

    अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।

    #5

    'बाला'

    आयुष्मान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में 'बाला' भी शुमार है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान थे।

    इसमें आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम नजर आई थीं। यह फिल्म उम्र से पहले गंजे होते लड़के की एक शानदार कहानी है। बाला की भूमिका में आयुष्मान ने बेमिसाल काम किया था।

    उनकी इस फिल्म को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।

    डिज्नी+हॉटस्टार पर आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आयुष्मान एक्टर होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे गायक और गीतकार भी हैं। उन्होंने 'विक्की डोनर' का गाना 'पानी दा रंग' ना सिर्फ लिखा, बल्कि खुद गाया भी। आयुष्मान ने थिएटर में एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। वह 'आगाज' और 'पंचतंत्रा' जैसे नाटकों का हिस्सा रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आयुष्मान खुराना
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    आयुष्मान खुराना

    'ड्रीम गर्ल 2' से आयुष्मान खुराना की पहली झलक आई सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  ड्रीम गर्ल 2
    आयुष्मान खुराना ने 'रातां कालियां' की सफलता पर दी प्रतिक्रिया, कहा- गानों पर ज्यादा ध्यान दूंगा बॉलीवुड समाचार
    'ड्रीम गर्ल 2' से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर  ड्रीम गर्ल 2
    फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर जारी, 'पूजा' बन दर्शकों के बीच छाए आयुष्मान खुराना  अनन्या पांडे

    बॉलीवुड समाचार

    दिलीप कुमार जैसे हैं शाहरुख खान, हमारा बेटा होता तो ऐसा ही होता- सायरा बानो शाहरुख खान
    #NewsBytesExplainer: फीस न लेकर फिल्म के मुनाफे में हिस्सा क्यों ले रहे सितारे? जानिए इसका लाभ मनोरंजन
    श्रिया सरन ने इन फिल्मों से बनाई हिंदी दर्शकों के बीच पहचान, जानिए कहां हैं मौजूद श्रिया सरन
    'जवान' से पहले इन फिल्मों ने सबसे तेज पार किया 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा  जवान फिल्म

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: महेश बाबू कहलाते हैं 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड', हिंदी में देखें उनकी ये फिल्में  महेश बाबू
    जन्मदिन विशेष: क्या आपको पता है सुनील शेट्टी के पास है होटल मैनेजमेंट की डिग्री? सुनील शेट्टी
    जन्मदिन विशेष: जैकलीन फर्नांडिस ने इन एक्शन फिल्मों से कमाया नाम, 'एक्शन क्वीन' बनने की हसरत जैकलीन फर्नांडिस
    जन्मदिन विशेष: जैकलीन फर्नांडिस की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए महंगी गाड़ियों का कलेक्शन  जैकलीन फर्नांडिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025