LOADING...
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में शामिल होंगी हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि
IFFD 2026 में धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में शामिल होंगी हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Mar 25, 2026
04:49 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी दिल्ली में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFD 2026) का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 25 मार्च से महोत्सव की शुरुआत हुई है, जिसमें अभिनेत्री के पति और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ANI से बातचीत में, हेमा ने बताया कि महोत्सव में कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वह इसमें शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, धर्मेंद्र का नवंबर, 2025 में निधन हो गया था।

बयान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को देना चाहती हैं धन्यवाद

दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, "दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को बधाई देना चाहती हूं। यह महोत्सव 4-5 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कई कलाकारों को आमंत्रित किया है। महोत्सव में कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। वह धरम जी (धर्मेंद्र) को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं... इसलिए मैं वहां श्रद्धांजलि ग्रहण करने के लिए उपस्थित रहूंगी।"

महोत्सव

जानिए कब तक चलेगा महोत्सव और कौन-कौन सितारे होंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली के भारत मंडपम में 25 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च, 2026 तक चलेगा। अभिनेत्री निमरत कौर और अर्जुन कपूर उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं शाम के कार्यक्रम में विक्की कौशल, अनुपम खेर, सिद्धांत चतुर्वेदी, सान्या मल्होत्रा और लॉरेन गॉटलिब जैसे सितारे शामिल होंगे। मंच पर सिनेमा से जुड़ी बातचीत होगी जिसके लिए देश और दुनियाभर से फिल्म निर्माता, सिनेमा जगत के दिग्गज अपने विचार साझा करेंगे।

Advertisement