LOADING...
राम चरण की 'पेड्‌डी' में धमाकेदार डांस से रंग जमाएंगी श्रुति हासन, गाने का प्रोमो जारी

राम चरण की 'पेड्‌डी' में धमाकेदार डांस से रंग जमाएंगी श्रुति हासन, गाने का प्रोमो जारी

May 22, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'पेड्‌डी' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। जब से निर्माताओं ने ट्रेलर जारी किया है, तब से फैंस ही नहीं बल्कि सितारे भी फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्र हैं। अब यह उत्साह और बढ़ जाएगा क्योंकि फिल्म में शामिल आइटम नंबर का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। गाने का नाम 'हेलअल्लालो' है, जिसमें राम के श्रुति हासन को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है।

संगीत

गाने को एआर रहमान ने दिया संगीत

'हेलअल्लालो' गाने में राम और श्रुति के अलावा, जाह्नवी कपूर भी अपने डांस का तड़का लगाती दिखती हैं जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। गाने को संगीत एआर रहमान ने दिया है और इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। हालांकि पूरे गाने का वीडियो 23 मई को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 जून को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के साथ रिलीज हो रही है

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का प्रोमो

Advertisement