'मातृभूमि' के गानों की आलोचना के बीच सलमान के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री हीरा सोहल
क्या है खबर?
अभिनेत्री हीरा सोहल आगामी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह एक सैनिक की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म जहां युद्ध की जमीनी हकीकत को दिखाती है, वहीं उन परिवारों के संघर्ष को भी सामने लाती है, जो सेना में तैनात अपने प्रियजनों की घर वापसी का इंतजार करते हैं। हीरा के लिए यह किरदार एक ऐसी दुनिया को करीब से समझने का मौका था, जिसका अनुभव उन्हें पहले कभी नहीं हुआ था।
खुश
'मातृभूमि' का ऑफर मिलते खुशी से चिल्ला पड़ी थीं हीरा
हीरा ने कहा, "जब अप्पू (अपूर्व लाखिया) ने मुझे इस फिल्म का प्रस्तव दिया तो मैं खुशी से चिल्ला पड़ी। मैंने कहा, 'हां, क्यों नहीं?' मुझे लगा, वाह और क्या चाहिए। मैं फिल्म में एक सैनिक की पत्नी का किरदार निभा रही हूं। असल में तो मेरी शादी नहीं हुई है, लेकिन यहां मैं एक ऐसी पत्नी की भूमिका कर रही हूं, जिसका पति हमेशा उसके साथ नहीं रह पाता।"
बात
'मातृभूमि' के बारे में ये बोलीं हीरा
हीरा ने 'मातृभूमि' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "उन्हें आपस में बात करने का मौका भी बहुत कम मिल पाता है। मैंने कई ऐसी महिलाओं को देखा है, जो शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी जिंदगी और एक सैनिक की पत्नी की जिंदगी में बहुत बड़ा फर्क होता है। मैं उनमें से कुछ महिलाओं से बात करना चाहती थी और ये समझना चाहती थी कि वे सब कुछ कैसे संभालती हैं।"
तारीफ
हीरा ने की सलमान की तारीफ
सलमान खान के बारे में बात करते हुए हीरा ने कहा, "सलमान सर ने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वो कोई सुपरस्टार या बहुत बड़ी हस्ती हैं। वह बिल्कुल सामान्य थे और सबसे बातचीत करते थे। वह हर पल और हर सीन में पूरी तरह शामिल रहते थे और अपना पूरा योगदान देते थे। वह बहुत विनम्र और अच्छे इंसान थे। उनके साथ काम करना बहुत ही शानदार रहा। वो अपने किस्से सुनाते थे और सबको हंसाते थे।"
कहानी
हीरा ने बताया कि कैसी है 'मातृभूमि' की कहानी?
हीरा कहती हैं, "अब तक आपने जितनी भी युद्ध फिल्में देखी होंगी, उनमें सब कुछ बहुत गंभीर होता है, यहां तक कि परिवार भी, लेकिन इस फिल्म में बहुत कुछ हो रहा है। इसमें रोमांस, युद्ध, तनाव और पारिवारिक ड्रामा, सब कुछ शामिल है। मुझे व्यक्तिगत रूप से यह इसलिए पसंद है क्योंकि यह एक बिल्कुल अलग तरह की शैली है। इसमें आपको सिर्फ रोना-धोना और एक्शन ही नहीं दिखेगा, बल्कि इसमें सब कुछ है।"