NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सरोगेसी को लेकर मुश्किल में फंसे नयनतारा और विग्नेश, राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
    अगली खबर
    सरोगेसी को लेकर मुश्किल में फंसे नयनतारा और विग्नेश, राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
    कानूनी मुश्किल में फंसे नयनतारा और विग्नेशन

    सरोगेसी को लेकर मुश्किल में फंसे नयनतारा और विग्नेश, राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 11, 2022
    05:27 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल नयनतारा और विग्नेश ने रविवार को बताया कि वे जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

    यह खबर शेयर करते ही उनके साथी और प्रशंसक उन्हें बधाइयां देने लगे। लोग इसलिए हैरान थे क्योंकि कपल ने यह खुशखबरी शादी में महज चार महीने बाद दी।

    लोगों ने अनुमान लगाया कि दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं, लेकिन इसकी वजह से दोनों अब कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं।

    सरोगेसी

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने किया हस्तक्षेप

    रविवार को विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया की वह और नयनतारा जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

    कपल ने खुद सरोगेसी पर कोई बात नहीं की, लेकिन लोगों का अंदाजा है कि ये बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं।

    बता दें कि इसी साल जनवरी में कुछ अपवादों के साथ कमर्शियल सरोगेसी को गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया था।

    अब तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है।

    मुश्किल

    विग्नेश और नयनतारा से मांगा जाएगा जवाब

    सोमवार को एक प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री सुबरमनियन से कपल की सरोगेसी का हवाला देते हुए इस पर लगे प्रतिबंधों के बारे में पूछा गया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके जवाब में सुबरमनियन ने कहा कि वह चिकित्सा विभाग से मामले की जांच करने के लिए कहेंगे और सितारों से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।

    नयनतारा और विग्नेश ने इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    कानून

    क्या कहता है कानून?

    सरोगेसी रेगुलेशन ऐक्ट (2021) 25 जनवरी, 2022 से लागू हुआ।

    इसके तहत भारत में कमर्शियल सरोगेसी को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    सिर्फ वो कपल ही सरोगेसी की मदद ले सकते हैं जो स्वास्थ्य कारणों से बच्चे पैदा नहीं कर सकते।

    35 से 45 वर्ष की विधवा या तलाकशुदा महिला भी सरोगेसी की मदद ले सकती है।

    लोगों का मानना है कि कपल ने इसकी प्रक्रिया कानून लागू होने के पहले शुरू कर दी होगी या कोई स्वास्थ्य कारण होगा।

    रिश्ता

    9 जून को हुई थी नयनतारा और विग्नेश की शादी

    सात सालों के प्रेम-प्रसंग के बाद नयनतारा और विग्नेश इस साल 9 जून को शादी के रिश्ते में बंधे थे। दोनों ने पिछले साल ही सगाई की थी।

    नयनतारा और विग्नेश की पहली मुलाकात उनकी हिट फिल्म 'नानुम राउडी धन' के सेट पर हुई थी। फिल्म के इसी सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था।

    रविवार को विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''नयन और मैं अम्मा-अब्बा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे मिले हैं।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नेटफ्लिक्स पर नयनतारा-विग्नेश की कहानी पर जल्दी ही डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी। इस प्लेटफॉर्म ने शादी की एक्सक्लुसिव तस्वीरों के राइट्स भी खरीदे हैं। खबरों के अनुसार नेटफ्लिक्स ने इस डॉक्यूमेंट्री के लिए कपल से 25 करोड़ रुपये की डील की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सरोगेसी
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नयनतारा
    विग्नेश शिवन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    सरोगेसी

    चौथी बार मां बनने जा रहीं हैं किम कार्दशियन, होगा बेबी बॉय हॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा सेलिब्रिटी गॉसिप
    सनी लियोनी ने सुनाई अपनी सरोगेसी की दास्तां, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी बॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में प्रभास
    इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति हासन, बोलीं- यह कठिन लड़ाई है इंस्टाग्राम
    'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी प्रभास

    नयनतारा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप

    विग्नेश शिवन

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025